Thursday, April 25, 2024
featured

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की मदद को आगे आए हरभजन सिंह…

SI News Today

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन के समर्थन में आए हैं। अपने आधिकारिक अकाउंट से भज्जी के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए शाहिद अफरीदी ने लिखा, प्यार, शांति और इंसानियत के लिए सभी बंधनों को तोड़ते और सीमाओं को लांघते हुए। शुक्रिया हरभजन सिंह एसएएफ फाउंडेशन को सपोर्ट करने ने के लिए। हैशटैग होपनॉटआउट।

यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय क्रिकेटर ने शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन का समर्थन किया हो। इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने गुडविल के तहत अपना साइन किया हुआ बैट शाहिद अफरीदी की संस्था को भेंट किया था। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने एक फोटो पोस्ट करते हुए 28 वर्षीय भारतीय कप्तान के विनम्र बर्ताव को लेकर शुक्रिया अदा किया था। गरीबों के लिए काम करने वाली संस्था को विराट कोहली ने और भी कई चीजें गिफ्ट की हैं। भारतीय कप्तान ने एक जर्सी भी इस अॉर्गनाइजेशन को गिफ्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, शाहिद भाई को ढेरों शुभकामनाएं। आपके खिलाफ खेलना हमेशा सुखद रहा। इस अॉक्शन के मिला हुआ पैसा आपकी संस्था को जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply