Friday, March 29, 2024
featuredदेश

जानिए कहां जाएगी कौन सी ट्रेन, क्या है टाइमिंग: Special Trains

SI News Today

रेलवे होली की तैयारियों में लगा हुआ है। रेलवे ने अब और ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है और इन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी कर दी है। वेस्टर्न रेलवे ने कहा है कि होली के सीजन में 54 जोड़ी ट्रेन चलाई जाएंगी। इनमें से 5 जोड़ी ट्रेन हावड़ा से मुजफ्फरपुर के बीच, 4 जोड़ी ट्रेन हावड़ा से रामनगर के बीच और 45 जोड़ी ट्रेन भागलपुर-सहरसा के बीच चलाई जाएंगी। इनके अलावा मुंबई, पटना, पुणे, गोरखपुर और जम्मू तवी आदि से भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। चलिए अब इन नई ट्रेनों की टाइमिंग के बारे में जानते हैं।

हावड़ा मुजफ्फरपुर होली स्पेशल (05227/05228): यह ट्रेन 4 मार्च से हावड़ा से चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर रविवार को हावड़ा से चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल 2018 तक सर्विस में रहेगी। वहीं यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 3 मार्च से चलनी शुरू हो जाएगी और 31 मार्च तक चलेगी। 05227 ट्रेन हावड़ा से सुबह 6 बजे चलेगी और उसी दिन शाम को 6 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी। इसके बाद जब यह मुजफ्फरपुर से वापस चलेगी तो इसका नंबर 05228 हो जाएगा। वहीं यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 2.40 बजे चलेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच हैं।

05007/05008 हावड़ा-रामनगर होली स्पेशल: 05008 ट्रेन हर रविवार को हावड़ा से सुबह 8.35 बजे चलेगी। यह 11 मार्च तक सर्विस में रहेगी। वहीं 05007 ट्रेन रामनगर से शुक्रवार को शाम 6.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन 9 मार्च तक सर्विस में रहेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच हैं।

05501/05502 भागलपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 31 मार्च तक सर्विस में रहेगी। यह सहरसा से रोजाना सुबह 8.15 बजे चलेगी। वहीं भागलपुर से रोजाना शाम को 3 बजे चलेगी। इस ट्रेन में केवल जनरल सेकंड क्लास कोच हैं।

– इनके अलावा भी कुछ और स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इनमें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जम्मू तवी के लिए एसी सुपरफास्ट (02171) वीकली स्पेशल चलाई जाएगी। यह 2 मार्च को सुबह 06.45 बजे मुंबई से जम्मू तवी के लिए जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 02172 4 मार्च को सुबह 7.25 बजे जम्मू तवी से मुंबई आएगी।

– इसके अलावा मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लखनऊ के बीच एक एसी सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 02011 हर मंगलवार को मुंबई से दोपहर 02.20 बजे चलेगी। यह ट्रेन 6 मार्च तक सर्विस में रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 02012 लखनऊ से दिन में 3.00 बजे चलेगी। यह ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च को सर्विस में रहेगी।

– लोकमान्य तिलक मुंबई से गोरखपुर के लिए 01017/ 01018 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 7.50 बजे चलेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी और 6 मार्च को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01018 गोरखपुर से रात को 9.45 बजे मुंबई के लिए जाएगी। यह ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च को सर्विस में रहेगी।

– ट्रेन नंबर 01145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से करमाली के लिए सुबह 1.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन केवल 2 मार्च और 30 मार्च को ही चलेगी। वहीं 01146 करमाली से दोपहर 2.00 बजे मुंबई के लिए चलेगी। यह ट्रेन भी 2 मार्च और 31 मार्च को ही सर्विस में रहेगी।

– ट्रेन नंबर 01137 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से सावंतवाडी रोड के लिए रात में 1.10 बजे चलेगी। यह 5 मार्च और 2 अप्रैल को ही चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01138 सावंतवाडी रोड से मुंबई के लिए दिन में 2.05 बजे चलेगी। यह ट्रेन भी केवल 5 मार्च और 2 अप्रैल को ही चलेगी।

– पुणे-पटना वीकली स्पेशल ट्रेन 01347 पुणे से पटना के लिए रात में 8.20 बजे चलेगी। यह केवल 5 मार्च को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01348 पटना से पुणे के लिए शाम को 5.45 बजे चलेगी। यह 28 फरवरी और 7 मार्च को चलेगी।

SI News Today

Leave a Reply