Friday, March 29, 2024
featuredदेश

श्रीदेवी का मेकअप करने गए आर्टिस्‍ट ने साझा कीं उनकी यादें…

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन की खबर से अभी तक लोग सदमे में हैं। उनकी मौत शनिवार रात करीब 11 बजे दुबई में हुई। वह 54 साल की थीं और दुबई अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी को अटेंड करने के लिए पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ पहुंचीं थीं। 20 फरवरी को शादी के बाद बोनी और बेटी खुशी वापस मुंबई आ गए लेकिन श्रीदेवी वहीं रुक गईं। इसके बाद 24 फरवरी को उनके निधन की खबर आई। वहीं अब श्रीदेवी के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष शिंदे ने उनसे जुड़ी कुछ यादें साझा की है। वह श्रीदेवी के साथ करीब 10 साल से काम कर रहे थे।

सुभाष शिंदे मोहित मारवाह की शादी में भी श्रीदेवी का मेकअप करने पहुंचे थे। शादी में उन्होंने श्रीदेवी का मेकअप किया और इस फंक्शन की सभी तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत भी नजर आईं। उन्होंने कहा वह काफी सकारात्मक और उत्साहित रहती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी भी इस बात को यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि वह अब नहीं हैं। मैं मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई में था। वह बेहद खूबसूरत, खुश और ब्राइट नजर आ रही थीं। मैं दो दिन पहले वापस आ गया। शनिवार रात ये खबरें आने लगीं। मैं अभी भी शॉक्ड हूं’।

उन्होंने साथ ही बताया कि ‘वह एक ऐसी आइकन थीं जो काफी सकारात्मक थीं। मैंने इंग्लिश विंग्लिश की रिलीज के बाद उनके साथ काम करना शुरू किया था। वो मेकअप आर्टिस्ट, ड्रेस के लोगों और सबको परिवार की तरह ट्रीट किया करती थीं। वो मुझसे पूछती थीं कि क्या मैंने समय पर खाना खाया। मेरे परिवार का हाल-चाल भी वो लेती रहती थीं’। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि ‘उन्हें रंगों और शेड्स का बहुत अच्छा सेंस था। वो कपड़ों से मैचिंग शेड्स का इस्तेमाल करना जानती थीं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा’।

उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि ‘मैंने उनके साथ पुली और मॉम में भी काम किया। मुझे याद है पुली के दौरान उन्हें घंटों भारी कपड़ों और मेकअप में बैठना पड़ता था। वह कभी भी नखरे नहीं दिखाया करती थीं। वह हमेशा शांत और साथ दिया करती थीं फिर चाहे यह प्रोसेस कितना भी लंबा क्यों ना हो’। उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि ‘मैंने उनके साथ पुली और मॉम में भी काम किया। मुझे याद है पुली के दौरान उन्हें घंटों भारी कपड़ों और मेकअप में बैठना पड़ता था। वह कभी भी नखरे नहीं दिखाया करती थीं। वह हमेशा शांत और साथ दिया करती थीं फिर चाहे यह प्रोसेस कितना भी लंबा क्यों ना हो’। बता दें श्रीदेवी 54 साल की थीं और शनिवार (24 फरवरी) रात करीब 11 बजे होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई।

SI News Today

Leave a Reply