Saturday, April 20, 2024
featured

‘नच बलिए-8’ के सेट पर दिव्यांका त्रिपाठी बनी बसंती और विवेक दहिया बने गब्बर

SI News Today

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का नच बलिए-8 के सेट पर एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विवेक गब्बर बनकर डांस करते नजर आए तो दिव्यांका ने बसंती का गेटअप ले रखा था। दरअसल, इस बार शो के एपिसोड का थीम ‘कबाब में हड्डी’ रखा गया था, और प्रतिभागियों को कोरियोग्राफर्स के साथ डांस करने लिए कहा गया था। इसी क्रम में दिव्यांका, शोले फिल्म की तर्ज पर बसंती तो विवेक गब्बर बने थे। उनकी इस परफार्मेंस में इनके कोरियोग्राफर भी साथ डांस करते नजर आए। तीनों ने मिलकर डांस को फनी बना दिया था। एपिसोड की थीम के मुताबिक बसंती और गब्बर के डांस में इनके कोरियोग्राफर कबाब में हड्डी बने जा रहे थे। जिसके चलते इस डांस में कुछ हल्के-फुल्के फाइट सीन भी जोड़े गए थे। इस प्रकार से इनकी यह परफार्मेंस ने जजों को खूब हंसाया और उन्हें यह पसंद भी आया।

वैसे तो विवेक और दिव्यांका सेट पर हमेशा ही मस्ती करते नजर आते हैं। साथ ही साथ अपने डांस स्टेप्स पर खूब मेहनत करते भी दिखते हैं। इसके अलावा समय-समय पर वे एक-दूसरे की बहुत तारीफ भी करते रहते हैं। मगर इस बार उनकी परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों को उनका लड़ने-झगने वाला रुप देखने को मिलने वाला है। एक खास बात यह भी है कि इन दोनों के फैंस इनकी इस डांस परफॉर्मेंस पर केवल तालियां ही नहीं बजाने वाले हैं बल्कि खूब हंसने वाले भी हैं। इनकी यह परफॉर्मेंस भी हमेशा की तरह उनके फैंस को बहुत पसंद आएगी, इसका सुबूत जजों की तारीफ ने दे दिया है।

नच बलिए-8 में इस बार सोनाक्षी सिंहा भी जज के रुप में पार्टिसिपेट कर रही हैं। दिव्यांका और विवेक की इस परफार्मेंस का उन्होंने खूब लुफ्त उठाया। सोनाक्षी भी गब्बर, बसंती और कबाब में हड्डी वाली इस परफार्मेंस पर अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। बता दें कि सोनाक्षी अपनी फिल्म नूर के प्रमोशन के लिए इस शो से कुछ समय के लिए दूर हो गयीं थीं। ऐसे में मलाइका अरोरा ने कुछ एपिसोड्स के लिए उनकी जगह ली थी। इसके अलाावा हाल ही में नच बलिये-8 के सेट पर बाबा रामदेव भी आये थे। बाबा रामदेव के आने से इस शो की बड़ी चर्चा हुई थी। इस दौरान बाबा ने सोनाक्षी को मिनाक्षी कह दिया था, मगर बाद उन्होंने इसे ठीक कर दिया।

SI News Today

Leave a Reply