Wednesday, April 17, 2024
featured

बॉलीवुड की नई बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर हैं सारा अली खान और जाह्नवी कपूर

SI News Today

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर जोकि बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, उन दोनों को ही बुधवार को मुंबई के एक नेल सैलून से साथ निकलते हुए देखा गया। श्रीदेवी की बेटी चिकाकारी कुर्ता और सफेद पैंट में काफी अच्छी लग रही थीं। वहीं सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा की बेटी सारा अली खान ने ब्लू टॉप के साथ हॉट पैंट पहनी हुई थी। अब ये साफ हो गया है कि सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की केदारनाथ के जरिए डेब्यू करेंगी। जाह्नवी की पहली फिल्म के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि जाह्नवी के पापा बोनी कपूर ने इस बात को कंफर्म किया था करण जौहर की फिल्स से उनकी बेटी डेब्यू करेगी।

ऐसा माना जा रहा है कि मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक से जाह्नवी डेब्यू करेंगी। सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को 25 मई के दिन को करण जौहर के बर्थडे में भी साथ देखा गया था। डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने दोनों की साथ में फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। सारा अली खान जो अभिषेक कपूर की फिल्म से अपने फिल्मी करियर को शुरू करने वाली हैं, पहले उन्हें भी करण जौहर लॉन्च करने वाले थे। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि जौहर टाइगर श्रॉफ के अपोजिट उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में कास्ट करना चाहते हैं। इसके बाद खबर आई कि सलमान खान अपने जीजा आयुश शर्मा के अपोजिट उन्हें फिल्म में लेने वाले हैं। लेकिन बात नहीं बनी।

फिलहाल के लिए सारा ने अपनी डेब्यू फिल्म की डील को सील कर लिया है। हाल ही में वो निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ केदारनाथ गई थीं। जहां उन्होंने टीम के साथ ट्रैकिंग की और सुबह की आरती में भी हिस्सा लिया। अभिषेक ने सारा के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अभी तक कोई प्लानिंग नहीं हुई है। वहीं मॉम के ट्रेलर लॉन्च के दौरान श्रीदेवी ने बेटी के डेब्यू के सवाल का जवाब देने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा आज हम जाह्नवी की मां के बारे में बात करेंगे। जाह्नवी के बारे में बाद में बात होगी।

SI News Today

Leave a Reply