Thursday, April 18, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

नई पार्टी का एलान किया शिवपाल यादव ने, मुखिया होंगे मुलायम सिंह यादव

SI News Today

लखनऊ/इटावा.उत्तर प्रदेश असेंबली इलेक्शन के पहले समाजवादी पार्टी में चल रहा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। अखिलेश से अलग मुलायम-शिवपाल ने नई पार्टी बनाने का एलान किया है। शुक्रवार को शिवपाल यादव ने कहा वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। इस पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह होंगे। शिवपाल ने कहा- नेताजी ने मंजूरी दे दी है…
-जब श‍िवपाल से पूछा गया क‍ि नेताजी ने नई पार्टी के लिए हां कर दी? तब उन्होंने कहा, ”क्या ये नेताजी की राय लिए बिना ही हो गया? उनकी मंजूरी ली गई।” श‍िवपाल ने कहा क‍ि सामाजिक न्याय के लिए सेक्युलर मोर्चा बनाएंगे।”
– शिवपाल ने द‍ाे द‍िन पहले इटावा में इस बात के संकेत द‍िए थे। उन्होंने बताया था, ” मैंने अखिलेश से कहा था कि वह सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को छोड़ दें और मुलायम सिंह पार्टी के नए चीफ होंगे, वरना हम सेक्युलर मोर्चा बना लेंगे।”
– इटावा में उन्होंने रामगोपाल यादव पर भी न‍िशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ”लाखों-लाख लोगों के दुख-सुख में नेताजी भागीदार बने थे। मेहनत की, कुर्बानियां दीं, तब ये समाजवादी पार्टी बनी। लेकिन आज पार्टी के संविधान रचयिता को हमारी सलाह है कि उन शकुनि को अब गीता पढ़नी चाहिए।”
रामगोपाल ने कहा था- शिवपाल यादव बेकार की बातें करते हैं
– प‍िछले दिनों रामगोपाल यादव से जब पूछा गया कि शिवपाल का कहना है कि वादे के मुताबिक अखिलेश को अब नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए, रामगोपाल ने जवाब दिया कि शिवपाल बेकार की बातें करते हैं।
– “उन्होंने पार्टी का संविधान नहीं पढ़ा है। पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। शिवपाल तो अभी सदस्य तक भी नहीं बने हैं।”

SI News Today

Leave a Reply