Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

महिलाओं ने पड़ोस में रहने वाली तीन लड़कियों पर फेंका गर्म पानी..

SI News Today

संतकबीरनगर: खून का बदला खून और गरम पानी का बदला गरम पानी ऐसा ही देखने को मिला संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के जिगिना गांव में जहां रविवार तड़के प्रतिशोध में एक परिवार की महिलाओं ने पड़ोस में रहने वाली तीन लड़कियों पर गर्म पानी फेंक दिया। झुलसी तीनों लड़कियों को परिवार के सदस्यों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लड़कियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है।

पिता रामचरण की तहरीर के अनुसार उसकी छह वर्षीय बेटी प्रिया, आठ वर्षीय प्रियंका व 12 वर्षीय बेटी प्रीति सुबह के समय बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान पड़ोस की मालती देवी ने तीनों बेटियों पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गईं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गांववासियों के मुताबिक तीन माह पहले रामचरण के घर में सब्जी बनाने के लिए आलू उबाला गया था। महिलाओं ने आलू उबालने में प्रयोग किए गए गर्म पानी को बाहर फेंका, तभी अचानक मालती देवी का दस वर्षीय बेटा सदानंद आ गया था, जिससे उसका पैर झुलस गया था। इसी के बाद से इन दो परिवारों में दुश्मनी बढ़ गई थी।

SI News Today

Leave a Reply