Friday, March 28, 2025
featuredस्पेशल स्टोरी

गर्मियों के मौसम में खाएंगे ये फल तो रहेंगे स्वस्थ्य

SI News Today

गर्मियों के मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा जरुरत होती है। इस मौसम में खान पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस मौसम में खान पान का ध्यान ना रखना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गर्मियों में शरीर का तापमान ज्यादा होता है, शरीर के तापमान को संतुलन के रखने के लिए हमें मौसम के अनुसार ही खान पान करना चाहिए। आज हम आपके लिए लाए हैं गर्मियों के मौसम में खान पान की विशेष जानकारी, जिसे अपनाकर आप कई रोगों से बच सकते हैं।

1.गर्मियों में खीरे को खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही खीरा ऑयली त्वचा को ठीक करने का काम भी करता है। खीरा खाने से सीने जलन, एसीडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

2.आम को फलों को राजा कहा जाता है। आम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। आम में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। आम को गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है।

3.गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूज, आम, मौसम आदि खाना शरीर के लिए अच्छा रहता है। इस मौसम में तरबूज का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। तरबूज में सोडियम, पौटेशियम और विटामिन बी पाया जाता है। तरबूज में पानी ज्यादा मात्रा में होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज खाते समय कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। ये शरीर को हानि पहुंचा सकता है।

4.गर्मियों के मौसम में शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है, इसे पूरा करने के लिए लीची खानी चाहिए। लीची में विटामिन ए, सी एंव पानी भरपूर मात्रा में मिलता है। साथ ही लीची खाने से त्वचा भी ठीक रहती है।

5.गर्मियों के मौसम में कटहल खाना भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को ब्लडप्रेशर की समस्या है, उन लोगों को कटहल खाने की सलाह दी जाती है। कटहल में कई विटामिन होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

6.गर्मियों के मौसम में छाछ बहुत अच्छी रहती है। छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है।

SI News Today

Leave a Reply