Saturday, April 20, 2024
featuredस्पेशल स्टोरी

अगर आपके तलवे पर भी है तिल का निशान तो जानिए क्या हैं इसके मायने

SI News Today

जानकारों का कहना है कि हमारे शरीर पर तिल के निशान का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि शरीर पर तिल के निशान को देखकर हमारे बारें में बहुत कुछ बताया जा सकता है। शरीर पर तिल के महत्व के बारें में समुद्रशास्त्र में विस्तार से बताया गया है। आज हम आपके लिए लाए हैं तलवे पर तिल के निशान की खास जानकारी। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि अगर पैर पर तिल का निशान है तो ये यात्रा का सूचक होता है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पैर के तलवों पर तिल है तो हो सकता है कि व्यक्ति को कई बीमारियों का भी सामना करना पड़े। जानकारी के मुताबिक अगर किसी जातक के पैर के तलवे में चक्र, कुंडल या अंकुश का निशान बना हुआ है तो कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति किसी राष्ट्र का शासक बनेगा। ऐसा निशान बहुत कम लोगों के पैर में देखने को मिलता है।

अगर किसी व्यक्ति के दाएं पैर पर तिल है तो ऐसा व्यक्ति उद्देश्यपूर्ण यात्राएं  करता है। इन यात्राओं का व्यक्ति को लाभ मिलता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के बाएं पैर पर तिल है तो व्यक्ति को बिना किसी उद्देश्य के यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के दाएं पांव की एड़ी में तिल है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है।

समुद्रशास्त्र में दी गई जानकारी के अनुसार अगर किसी पुरुष के दाएं पैर में कोई राजचिह्न दृष्टिगोचर का निशान है तो व्यक्ति को जीवन भर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। ऐसे लोगों का जीवन सुखमय बीतता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे पर तिल है तो व्यक्ति को कार्यकुशल, व्यवहार कुशल तथा न्यायप्रिय माना जाता है।

समुद्रशास्त्र की जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की तर्जनी उंगली पर तिल होता है वह धार्मिक और ज्ञानी होते हैं। ऐसे लोगों को अपने विरोधियों का खूब सामना करना पड़ता है। ये लोग अच्छे शासक बन सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply