Thursday, March 28, 2024
featuredस्पेशल स्टोरी

इन 10 तरीकों से देखिए अपना हाथ और जानिए क्या हैं उसके प्रभाव

SI News Today

हमारे हाथ की हथेली में कई रेखाएं होती हैं। हथेली की रेखाओं को देखने की विद्या को हस्तरेखा शास्त्र कहते हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञ हमारे हाथ की रेखाओं को देखकर हमारे बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं कीरो हस्तरेखा शास्त्र किताब से खास जानकारी, जिनमें हम अपनी हथेली की रेखाओं को देखकर कई बातों का पता लगा सकते हैं।

हस्तरेखा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के नाखूनों की जड़ों में छोटे-छोटे अर्द्धचन्द्र के निशान बने हुए हैं तो ऐसे लोग जीवन में खुश रहते हैं। इन लोगों को जीवन में धीरे-धीरे उन्नति मिलती है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कोई छाते का निशान बनता है जो किसी भी रेखा को नहीं स्पर्श नहीं करता है तो ऐसे व्यक्ति के बारे मे कहा जाता है कि ये व्यक्ति आने वाले समय में समाज में बहुत मान-सम्मान कमाएगा।

अगर किसी व्यक्ति के हाथ की रेखाएं हाथ के अनुपात में लम्बी हैं, सूर्य रेखा ने हृदय रेखा को पार कर लिया है या मस्तिष्क रेखा को स्पर्श करती है तो ऐसे व्यक्ति किसी उच्च पद पर होते हैं। इन लोगों की उम्र लम्बी होती है।

हृदय रेखा के अंत में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा मिले और कोई भी दूसरी रेखा गुरु पर्वत की अर्धपरिक्रमा करते हुए गुरु उंगली पर चढ़ जाए तो ऐसा व्यक्ति किसी भी कार्य में असफल नहीं होता है। ऐसे लोगों को अपने कार्य में सफलत जरुर मिलती है। ये लोग बहुत मेहनती माने जाते हैं।

अगर व्यक्ति की आयु रेखा पर त्रिकोण बना हुआ है तो हो सकता है कि ऐसे लोग साधु बने। इन लोगों के बारे में हस्तरेखा विशेषज्ञों का कहना है कि ईश्वर भक्त, साधु-संयासियों के साथ रहने वाले हो सकते हैं।

जिन लोगों की आठ उंगलियों, दो अंगुष्ठ में से चार शंक के निशान बने हुए हैं वो लोग भाग्य के धनी होते हैं।

हस्तरेखा विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत व राहु पर्वत उभरे हुए हैं, उन लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग ईश्वर भक्ति करने वाले होते हैं।

अगर किसी की हथेली पर गुरु पर्वत उच्च का है, शनि की ओर झुका हुआ है और गुरु पर्वत पर प्लस का निशान बना हुआ है तो व्यक्ति जीवन में निरंतर उन्नति करता है।

हस्तरेखा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा कई छोटी-छोटी रेखाओं से मिलकर बनी है तो व्यक्ति 30 साल के बाद उन्नति करता है।

SI News Today

Leave a Reply