Thursday, March 28, 2024
featuredस्पेशल स्टोरी

12वीं का रिजल्ट आने पर ट्विटर यूजर्स ने इस तरह दिखाई क्रिएटिविटी

SI News Today

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। रविवार को 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। देश भर में 16,363 केंद्रों पर कक्षा दस और 10,678 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने परंपरा को कायम रखते हुए 88.58% के साथ फिर से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 78. 85% रहा था। साल 2017 के नतीजों में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, (नोएडा) के रक्षा गोपाल ने टॉप किया है। उन्होंने 99.6 फीसद मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 99.4 फीसद मार्क्स के साथ डीएवी चंडीगढ़ स्कूल की भूमि सावंत डे हैं।

सीबीएसई रिजल्ट आने के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग भी एक्टिव हो गए हैं। ट्विटर पर रिजल्ट को लेकर यूजर्स ने कई तरह के जोक्स बनाने शुरू कर दिए। रविवार को ट्विटर पर #CbseResults2017 ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जितने मार्क्स CBSE टॉपर को मिले हैं उतने में 3 लड़के पास हो जाते.” वहीं कई लोगों ने रिजल्ट के दिन आने वाले रिश्तेदारों के फोन को लेकर जोक्स बनाए। देखिए क्या रहे लोगों के ट्वीट:

SI News Today

Leave a Reply