Saturday, April 20, 2024
featuredदुनियादेश

चीन के शंघाई में भारतीय महिला पर हुआ हमला, आईसीयू में भर्ती

SI News Today

चीन के शंघाई शहर में एक भारतीय महिला लीना जरियाल पर एक चीनी व्यक्ति ने हमला कर दिया। वह इस वक्त शंघाई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। ट्विटर पर उनके दोस्तों और परिजनों में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगायी है।

मूलतः केरल की निवासी लीना जरियाल अपने पति सुनील जरियाल और दो बच्चों के साथ 8 साल से चीन में रह रही है। उनके पति सुनील की विज्ञापन कंपनी है। गुरुवार को चीन के समयानुसार शाम को छह बजे एक चीनी व्यक्ति ने हॉस्पिटल से बाहर निकलते समय उन पर हमला कर दिया। वह चीनी भाषा में कुछ बड़बड़ा रहा था। हमले के बाद लीना अचेत होकर गिर पड़ी। उनका काफी खून बह चूका था। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस बारे में चीन में भारतीय दूतावास को सूचना दे दी गयी है।

SI News Today

Leave a Reply