Friday, March 29, 2024
featured

ऑयल मसाज से पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा

SI News Today

तापमान में ठंडक के कारण त्वचा में पानी और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। कई बार सूखी त्वचा की वजह से त्वचा पर बारीक धारियां और झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं। लेकिन थोड़ी से देखभाल से आप रूखी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। मॉश्चराइजर लगाना तो इसका विकल्प है ही लेकिन बॉडी मसाज से भी आप अपनी त्वचा के रूखेपन से निजात पा सकते हैं।

ऑयल मसाज : ठंड में मांसपेशियों और हड्डियों के जोडों में अकडऩ हो जाती है। ऑयल मसाज से मांसपेशियों और हड्डियों के जोडों को गति मिलती है, जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। मसाज के बाद स्टीम लेना भी अच्छा रहता है। स्टीम से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है। इस स्वीडिश मसाज भी कहा जाता है। इसमें तिल और सनफ्लॉवर के तेल का प्रयोग कर मसाज की जाती है।

हॉट स्टोन मसाज : इसमें लावा से निकले पत्थर का प्रयोग कर मसाज की जाती है। इस पत्थर में हीट अधिक देर तक रहती है, जिसके प्रयोग से सॢदयों में मसाज करने पर जोड़ों को काफी राहत मिलती है।

SI News Today

Leave a Reply