Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाबल के वाहन पर किया हमला

SI News Today

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाबल के वाहन पर स्वचाालित हथियारों से आज हमला किया। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

अाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग – शोपियां मार्ग के निकट हरमैन हाजीपोरा में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर अचानक गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने भी जबावी कार्रवाई की। दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी चली। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया है।

SI News Today

Leave a Reply