Saturday, April 20, 2024
featured

खून को रखना है शुद्ध तो खाइये गुड़, जानिए 7 शानदार फायदे

SI News Today

गुड़ बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन कई तरीकों से किया जाता है। दूध में गुड़ व हल्दी मिलाकर पीने से स्वास्थ्य काफी ठीक रहता है। गुड़ न केवल मुंह का टेस्‍ट बदलने के लिए खाया जाता है, बल्‍कि यह कई बीमारियों से भी लड़ता है। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. जय प्रकाश के मुताबिक गुम चोट लगने पर भी गुड़ को दूध में मिलाकर पीना काफी फायदेमंद होता है।

दोपहर या रात का खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा मुंह में डाल कर पानी पीना चाहिए। गुड़ खाने से महिलाओं में मासिक धर्म आने पर होने वाले दर्द, घुटनों के दर्द से आराम मिलता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन भी मिलता है।

जानिए गुड़ खाने से होने वाले फायदे-
-गुड़ का सेवन करने से खून शुद्ध होता है।
– गुड़ खाने से पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। गुड़ खाने से पेट में गैस भी नहीं बनती।
– जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। हर रोज गुड़ की डली को अदरक के साथ मिलाकर खाएं। ऐसा करने से जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगी।
– गुड़ का सेवन करने से बाल अच्छे होते हैं और त्वचा मुलायम हो जाती है। मुंहासा भी ठीक हो जाता है।
– गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करना चाहिए।
– गर्भवती महिला हर रोज गुड़ खाती है तो उसे एनीमिया नहीं होता।
– मांसपेशियों की मजबूती के लिए आप हर रोज एक गिलास दूध में गुड़ डाल कर पीएं।
– अस्थमा की दिक्कत है तो घर में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर खाएं।

SI News Today

Leave a Reply