Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेशदेशराज्य

अयोध्या : रामनवमी उत्सव में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत

SI News Today

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर एक बड़ा हादसा हो गया। रामनवमी के मेले में भगदड़ मचने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि कई लोगों को चोट आने की खबर है। प्रशासन का कहना है कि महिला की मौत दम घुटने से हुई। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। बुधवार को यहां कनक भवन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान यहां अफरा-तफरी जैसा माहौल पैदा हो गया।

इसी दौरान यहां एक महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई। भगदड़ में श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल तथा सामान बिखर गया।  खबरों के मुताबिक श्रद्धालु यहां से रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। हालांकि प्रशासन घटना को भगदड़ मानने से इनकार कर रहा है।  फैजाबाद के एसएसपी अनंत देव ने बताया है कि कनक भवन मंदिर में काफी भीड़ थी।

इसी दौरान वहां एक महिला श्रद्धालु का दम घुटने लगा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि चश्मदीदों के अनुसार मंदिर में भीड़ काफी अधिक थी। जिसके चलते वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। लोग भागने लगे और गिरने लगे। एक महिला खुद को संभाल नहीं पाई और नीचे गिर गई। चश्मदीदों का कहना है भीड़ के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई है।

SI News Today

Leave a Reply