Saturday, April 20, 2024
आज़मगढ़

पालिका की ओर से फैलाई जा रही गंदगी के खिलाफ शहर लामबंद

SI News Today

आजमगढ़। नगर पालिका की ओर से फैलाई जा रही गंदगी को लेकर शहर लामबंद होता चला जा रहा है। आन्दोलित युवकों को समर्थन देने के लिये विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। वह लोग उनके आन्दोलन को सही ठहरा रहे हैं और यह कह रहे हैं कि काफी दिनों बाद एक सही मुद्दे को लेकर सशक्त आन्दोलन शुरू हुआ है। अनशन का चौथा दिन भी जारी रहा। लेकिन कोई भी अधिकारी सुधी लेने नहीं पहुंचा। जबकि कई सामजिक संगठनों ने इस आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। पूनम सिंह के नेतृत्व में जनसेवा समिति में महिलाओं ने भी आन्दोलन में भाग लिया। साथ ही एसके सत्येन आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति ने भी समर्थन दिया साथ ही नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी की अगर सोमवार तक मांगे पूरी नहीं हुई तो शहर का कूड़ा नगर पालिका परिसर में गिराया जायेगा। पूनम सिंह ने कहाकि यह आन्दोलन पूरे जनपद का है और सभी लोगों को इसका समर्थन करना चाहिये। दोपहर बाद अधिशासी अभियन्ता व नगर पालिका अध्यक्षाप्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे लेकिन इस मुद्दे पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। विवेक पाण्डेय ने कहाकि यह मुद्दा जिले के स्वच्छता से जुड़ा हुआ है इसलिये इससे कोई समझौता नहीं होगा। हमारी मांगे जबतक पूरी नहीं होगा तबतक यह आन्दोलन जारी रहेगा। साथ ही किशन सिंह व विनीत सिंह रीशू ने कहा कि यह आन्दोलन जिले के सम्मान का है इसमें युवाओं को अपनी भागेदारी दर्ज करानी चाहिये। इस अवसर पर किशन सिंह, विनीत सिंह रिशू, विवेक पाण्डेय, एसके सत्येन,पूनम सिंह, चेतन अग्रवाल, वन्दना पाठक, निरजमा पाठक, विवेक पाण्डे, मंगल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, आशुतोष पाण्डेय, विश्वजीत सिंह, टिंकू सिंह, पदमाकर, नंदकिशोर आदि लोग शामिल थे।

SI News Today
Manish Pandey
the authorManish Pandey

Leave a Reply