Saturday, April 20, 2024
आज़मगढ़

मशीन से चारा काटते गले में फंसा दुपट्टा

SI News Today

आजमगढ़। मशीन से चारा काटते समय गले में दुपट्टïा फंस गया। ऐसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना मंगलवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर गांव में घटी। घायल युवती का नाम ममता उम्र 19 वर्ष पुत्री बुधिराज है। वह देऊरपुर गांव की ही रहने वाली है। मंगलवार को वह मशीन से अपने मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान उसके गले में लिपटा दुपट्टा पट्टïे में फंस गया। ऐसे में उसका गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है।

SI News Today
Manish Pandey
the authorManish Pandey

Leave a Reply