Thursday, April 25, 2024
आज़मगढ़

फूलपुर विधायक ने ट्रामा सेन्टर का निर्माण कार्य रोका

SI News Today

फूलपुर,आजमगढ़। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अरूणकांत यादव ने रविवार सायं पांच बजे के करीब फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में 16 करोड की लागत से बन रहे निर्माणाधीन ट्रामा सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। उन्होने हो रहे निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप ना पाये जाने पर निर्माण कार्य को रोकवा दिया। फ ूलपुर पवई विधायक ने निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले गिट्टी, बालू और सरिया का भी निरीक्षण किया। पूर्व सपा सरकार के स्थानीय विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह यादव ने कुछ माह पूर्व ही उक्त सौ शैया व छ: तला ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया था। जिसको अपने स्थलीय निरीक्षण में मानक के विपरीत बताते हुए विधायक अरूणकांत यादव ने रूकवा दिया। विधायक ने बन रहे पीलर और स्लेप को खुद मीटर मांगवा कर जाँच किया तो पाया कि पीलर की चौड़ाई मानक के अनुसार नही बनाई जा रही है। इस पर किये जा रहे कार्यो से काफ ी नाराज दिखे उन्होंने साइड इंचार्ज धनंजय सिंह से निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि क्षेत्र में पूर्व सपा सरकार द्वारा कराये जा रहे लगभग सभी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। सभी कार्यों को मानक के अनुरूप ही कराया जायेगा। जिसमें किसी प्रकार के घटिया निर्माण, धांधली को बर्दास्त नही किया जायेगा। फ ूलपुर माहुल के बीच मार्ग शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जायेगा। सड़क के रेनुवल के लिए कार्य योजना बनाई गई है। अस्पताल परिसर में नगर पंचायत द्वारा लगाई गई इंटर लाकिग के जगह-जगह टूट जाने से नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने नगर पंचायत से इसे ठीक करने के लिए कहा।

SI News Today
Manish Pandey
the authorManish Pandey

Leave a Reply