Friday, March 29, 2024
featured

रणधीर कपूर ने बातों-बातों में करिश्मा की शादी का दिया इशारा,

SI News Today

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बेंड संजय कपूर की शादी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि करिश्म कपूर भी जल्द शादी करने वाली हैं। संजय से तलाक के बाद करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोषनीवाल की एंट्री हुई। दोनों को कई फैमिली पार्टी और दूसरे मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते बात कबूल नहीं की। करिश्मा की शादी की खबरों को झूठा साबित करते हुए अब रणधीर कपूर ने इस मामले में अपने चुप्पी तोड़ी है।

रणधीर कपूर का कहना है कि उनकी बेटी करिश्मा कपूर को शादी की कोई जल्दी नहीं है। इस बातचीत से रणधीर कपूर इशारा दे रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाइफ में कोई है और वह शादी की प्लानिंग भी कर री हैं।

हाल ही में करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर की बर्थडे पार्टी में भी संदीत तोषनीवाल मौजूद थे। इस पार्टी के दौरान रणधीर कपूर से जब करिश्मा की शादी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि दोनों खुश और सेटल हैं। मैंने उनसे शादी के बारे में बात नहीं की। लेकिन अगर वह ऐसा कुछ प्लान करती हैं तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने हाल ही में प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी कर ली है। 13 अप्रैल को दोनों ने दिल्ली में शादी की थी। पपरांजी को दूर रखते हुए शादी समारोह काफी साधारण रहा जिसमें कि केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल हुए। दोनों की शादी की खबर तब सामने आईं जब प्रिया की बहन चारु ने शादीशुदा नए जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि न्यूयॉर्क में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि यह काफी ग्रैंड फंक्शन था। इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रिया और संजय न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं जहां दोनों पहली बार मिले थे ताकि शादी के बाद अपना रिसेप्शन दे सकें। और अब रिसेप्शन की फोटोज ऑनलाइन आ चुकी हैं।

रिसेप्शन न्यूयॉर्क के मोमैड होटल में हुआ। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी अभी भी जारी है। फोटोज में दिख रहा है कि प्रिया तीन लेयर वाला एक केक काट रही हैं। जबकि संजय उनके साथ खड़े हैं।

SI News Today

Leave a Reply