Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

युपी को दी मोदी के मंत्री ने 1263 करोड़ की सौगात,बनेंगे स्मार्ट बनारस-कानपूर

SI News Today

लखनऊ में सीएम के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में मोदी के मंत्री वैंकेया नायडू ने बताया, व‌िकास को लेकर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। अधिकारियो से भी विकास पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, पिछली सरकार केंद्र सरकार के साथ काम नहीं करना चाहती थी। यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है। नायडू ने यूपी को 1263 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। स्मार्ट स‌िटी के ल‌िए 442 करोड़ वहीं मेट्रो के ल‌िए 440 करोड़ की धनराश‌ि अवमुक्त की गई। बनारस और कानपुर को स्मार्ट स‌िटी बनाया जाएगा।

नायडू ने कहा, योगी जी ने व‌िकास के ल‌िए समीक्षा की है। योगी ने विकास के सुझाव द‌िए हैं। यूपी में पीएम का हाथ पकड़कर साथ चलने वाला चाह‌िए। उन्होंने कहा, सरकार बदलने के साथ माहौल भी बदल गया है। उन्होंने कहा क‌ि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है।

वेंकैया ने बताया क‌ि एयर इंड‌िया और दूरदर्शन की समीक्षा की गई है। दूरदर्शन में क्षेत्रीय भाषाओं में प्रोग्राम दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया क‌ि पूर्व मुख्यमंत्री मेट्रो का लोकार्पण कर चुके हैं, हम जल्द अच्छा समय न‌िकालकर जनता के ल‌िए मेट्रो के फर्स्ट फेज का संचालन शुरू करवाएंगे। उन्होंने कहा क‌ि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी जल्द ही मेट्रो चलाई जाएगी।

अयोध्या सह‌ित 61 शहरों को अटल योजना से जोड़ा गया है। वेंकैया ने कहा, आपके सीएम ड्यूटीफुल हैं और हेल्पफुल पीएम का हाथ है।

SI News Today

Leave a Reply