Thursday, March 28, 2024
featuredदिल्ली

नोएडा: दो किसानों के साथ गोरक्षकों ने की मारपीट,एक वयक्ति गिरफ्तार

SI News Today

दूध के लिए गाय को अपने घर ले जा रहे फूफा-भतीजे, जो किसान हैं, पर गुरुवार को गोरक्षक दल के लोगों ने हमला किया और जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में शुक्रवार रात पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जेवर थाना क्षेत्र के खादारपुर गांव में रहने वाले दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई थीं शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। जेवर के थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि बीती रात सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने गौरव नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

उन पर गोवध के संदेह में दो किसानों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसके खिलाफ पीड़ितों में से भूपसिंह ने जेवर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस के मुताबिक मेहंदीपुर से दान में मिली गाय को भूपसिंह और उनका भतीजा जयबीर अपने गांव ले जा रहे थे। भूपसिंह ने पुलिस को बताया कि इस दौरान जेवर में गोरक्षक दल के सदस्यों ने हम दोनों को रोका और जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने हमें इतना मारा कि जयबीर की रीढ़ की हड्डी में चोट आई जबकि मेरी एक पसली टूट गई। डॉक्टरों का कहना है कि भूपसिंह को कमर व छाती में और जयबीर को छाती, कंधे और नाक में चोट आई है। जयबीर के एक्स-रे की रिपोर्ट अभी आनी है। पीटने वालों ने इन दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया। हालांकि सूचना पाकर इनके परिजन और जिसने गाय दी वह थाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ कि ये लोग दूध के लिए गाय को अपने घर ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इन पर हमला करने वाले आरोपी महेश, गौरव, ओम प्रकाश और अशोक के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की। पुलिस इन दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

SI News Today

Leave a Reply