Friday, March 29, 2024
Uncategorized

अर्जुन कपूर के साथ अथिया शेट्टी की क्यूट केमिस्ट्री नजर आई

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द ही फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अथिया और अर्जुन की डेटिंग की खबरें भी आई। अर्जुन और अथिया अब तक किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए थे लेकिन इनकी लेटेस्ट तस्वीर में दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही है। लंदन में फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों ने काफी अच्छा समय बिताया और अब अर्जुन और अथिया काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। ​इस तस्वीर में अर्जुन सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं और अथिया अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों के इस कोलाज में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री साफ झलक रही है।

मुबारकां में अर्जुन डबल रोल में नजर आने वाले हैं। उनके पहले कैरेक्टर का नाम चरण है जो सरदार है और पगड़ी पहनता है और दूसरे कैरेक्टर का नाम करण है जो इलियाना डिक्रूज से प्यार करता है और लंदन में रहता है। इस फिल्म में इन तीनों के अलावा अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर, करण कुंद्रा और एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले मुबारकां के सेट से अनिल कपूर के साथ अर्जुन की एक तस्वीर समाने आई थी जिसमें अनिल कपूर भी सरादार वाले लुक में नजर आए।

मुबारकां इसी साल 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। अर्जुन की फिल्मों पर गौर करें तो वह अपनी हर फिल्म में नई एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं। मुबारकां में पहली बार अथिया और इलियाना के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म हाफगर्ल फ्रेंड के प्रमोशन में ​बिजी हैं। हाफगर्ल फ्रेंड में भी पहली बार वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।

मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म हाफगर्ल फ्रेंड चेतन भगत के नॉवेल हाफगर्ल फ्रेंड पर आधारित है जिसमें अर्जुन बिहारी लड़के माधव झा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं श्रद्धा अमीर लड़की रिया सोमानी के किरदार में दिखाई देंगी। यह दूसरा मौका है जब अर्जुन चेतन भगत के नॉवेल पर बेस्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह फिल्म 2 स्टेटस में भी काम कर चुके हैं। फिल्म  हाफगर्ल फ्रेंड 19 को रिलीज होने वाली है।

SI News Today

Leave a Reply