Saturday, April 20, 2024
featured

सोशल मीडिया पर हो रही है सहवाग की तारीफ, जाने क्या किया

SI News Today

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गए है। हालांकि इस समय वह अपने किसी जोक या विवाद को लेकर सुर्खियों में नहीं है बल्कि एक अच्छे और मानवीय काम को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल वीरेंद्र सहवाग और उनके फाउंडेशन ने लोगों की मदद से एक विकलांग शख्स को नई जिंदगी दी है। सहवाग ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा- “अब संजीव (दिव्यांग शख्स) अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा और अपने सपनों को पूरा कर सकेगा। मैं उन सब लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने संजीव के लिए प्रार्थना की और अपना योगदान दिया।” सहवाग के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब सरहाना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स सहवाग और उनके फाउंडेशन के इस काम के लिए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

सहवाग इससे पहले एक विकलांग महिला को भी इसी तरह से अपने पैरों पर खड़ा कर चुके हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। हाल ही में सहवाग ने अपने ट्वीट कर एक महिला रूपा देवी और संजीव की फोटो शेयर करते हुए लोगों से उनकी मदद की अपील की थी। रूपा का एक पैर किसी दुर्घटना की वजह से कट गया था। सहवाग ने अपनी चैरिटी संस्था सहवाग फाउंडेशन के जरिए लोगों से उनकी सहायता करने की अपील की थी। सहवाग की इस अपील पर लोगों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया आई और उस महिला का इलाज हो सका था। अब सहवाग ने संजीव का भी सफलता से इलाज होने के बाद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

SI News Today

Leave a Reply