Thursday, April 18, 2024
Uncategorized

‘नामकरण’ की अवनि का उनके बॉडी बिल्डर ब्वॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

SI News Today

महेश भट्ट निर्देशित टेलीविजन धारावाहिक ‘नामकरण’ की लीड एक्ट्रेस अदिति राठौर का उनके ब्वॉयफ्रेंड श्रीधन से ब्रेकअप हो गया है। अदिति ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं और श्रीधन अब और साथ नहीं रहेंगे।” सूत्रों के अनुसार, इन दोनों के रिश्ते अदिति की व्यस्तता के चलते खराब हुए। दरअसल पिछले कई दिनों से अदिति स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक नामकरण की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहीं थीं जिससे वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को वक्त नहीं दे पा रही थीं। यह व्यस्तता श्रीधन को रास नहीं आई और इनका ब्रेकअप हो गया।

अदिति राठौर की नामकरण में व्यस्तता से पहले इन दोनों के रिश्ते काफी अच्छे चल रहे थे। इन दोनों के परिवार वालों ने भी इनके रिश्ते को स्वीकारा था और इसे शादी की तहलीज तक पहुंचाने के लिए तैयार थे। ये दोनों ऐसे कपल्स थे जो सोशल साइट्स पर अपने प्यार का इजहार खुलकर करते थे। ये अपने रोमांस तस्वीरें भी सोशल साइट्स पर शेयर करते रहते थे। इन दोनों ने सोशल साइट्स से कपल्स को प्यार के कई गुर भी सिखाये थे।

नामकरण में अदिति यंग अवनि की भूमिक निभा रही हैं। अवनि के बचपन की भूमिका अर्शीन ने निभाई थी। अर्शीन ने अवनि के रुप में दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। अदिति के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण रोल था। इससे पहले वह कुमकुम भाग्य और एक दूजे के वास्ते में काम कर चुकी हैं। मगर इन्हें लोकप्रियता नामकरण में अवनि की भूमिका निभाने से ही मिली।

अदिति राठौर फिलहाल नामकरण में एक्टर जैन इमाम के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस फरमा रही हैं। इस धारावाहिक के दर्शक भी इनकी लव-कमेस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अदिति के ब्वॉयफ्रेंड रहे श्रीधन एक बॉडी बिल्डर हैं और कई युवा उनके ऐप्स से काफी प्रभावित भी हुए हैं। अदिति और श्रीधन, दोनों एक ही शहर बीकानेर से हैं। इन दोनों के करीब आने में यह भी एक बड़ा फैक्टर था। इनका ब्रेकअप हो जाने से इनके फैंस काफी निराश हैं।

SI News Today

Leave a Reply