Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

सीट को लेकर फ्लाइट अटेंडेंट से भिड़ा यह यात्री, और की मारपीट

SI News Today

साउथ-वेस्ट एयरलाइंस इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह है साउथ-वेस्ट एयरलाइंस का वह वीडियो जो आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक यात्री फ्लाइट अटेंडेंट पर लात घूसों की बरसात कर रहा है। लोग उस यात्री से अटेंडेंट को छोड़ने के लिए कह रहे है लेकिन वह अटेंडेंट पर जानवरों की तरह प्रहार करता रहा। बेचारे अटेंडेंट का कसूर केवल इतना था कि वह दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर बढ़ते विवाद को शांत कराने गया था। यह मामला केलिफोर्निया के बरबंक एयरपोर्ट का है। इस वीडियो को अभीतक 48 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोग इसे शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहा है।

पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक यात्री ने शिकायत की उसकी सीट के पीछे बैठी महिला बहुत देर से उसकी सीट के साथ छेड़खानी कर रही है जिसके वजह से वह परेशान हो रहा था। फ्लाइट अटेंडेंट ने आकर इस बारे में महिला से बात करना चाहा तो उसका मंगेतर फ्लाइट अटेंडेंट से बहस करने लगा। अटेंडेंट ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकर वह नहीं माना और वह अटेंडेंट से ही भिड़ पड़ा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह व्यक्ति अटेंडेंट को सीटों के बीच में घुसाकर उसपर हमला किए जा रहा है।

इसके बाद महिला अपने मंगेतर को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वह रुकने का नाम ही नहीं लेता। महिला जैसे ही मंगेतर को पीछ ढकेलती है तो अटेंडेंट उनपर भारी पड़ जाता है और वह दोनों को सीट के बीच में गिराकर तीन-चार घूंसे बजा देता है। इस व्यक्ति जिसका हाथ फ्रेक्चर है वह भी उन्हें रोकने की कोशिश करता है लेकिन वे दोनों किसी की नहीं सुनते और आपस में झगड़ते रहते हैं। इस वीडियों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि मजा आ गया इस फाइट को देखकर। ऐसा फाइट कभी देखने को नहीं मिली। इसी तरह कई लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply