Friday, April 19, 2024
featuredदेश

दोस्त के कंधे पर चढ़कर नाच रहे दूल्हे की अचानक ऐसे हुई मौत

SI News Today

गुजरात के वडोदरा में शादी के दौरान एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक लड़के की शादी हो रही थी, बारात लड़की के घर पहुंच चुकी थी। सभी लोग डांस कर रहे थे, दूल्हा भी अपनी शादी को लेकर बेहद खुश था, कुछ पलों में उसे जीवन साथी मिलने वाली थी। दुल्हन को भी अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार था। दूल्हे  के दोस्त डांस कर रह थे। दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था, इस बीच दूल्हे को उसके दोस्तों ने कंधे पर बिठा लिया, लड़का वही पर नाच रहा था। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि पल भर में सारी खुशियां काफूर हो गईं। चारों ओर गमी छा गई। ना लड़के की शादी हो सकी, ना ही दुल्हन को उसका राजकुमार मिल सका।

अभी लड़का अपने दोस्त के कंधे पर बैठा डांस ही कर रहा था कि अचानक वो कंधे पर ही लुढ़क गया, और देखते ही देखते नीचे गिरने लगा, वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला, और उस पानी के छींटे मारे लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दरअसल लड़के को हार्ट अटैक आया था और चंद सेकेंड में ही उसकी जान चली गयी। लोगों आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले गये। लेकिन तब तक ये अभागा दूल्हा जिंदगी की जंग हार चुका था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां थोड़ी देर पहले शहनाइयां बज रही थी वहां अब चीख पुकार मची हुई थी। लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि क्या हो गया है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।

SI News Today

Leave a Reply