Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

मुंबई: रनवे से टकराया 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान का पिछला हिस्सा

SI News Today

मुंबई से बैंकाक जा रही जेट एयरवेज की एक फ्लाइट उस वक्त वापस एयरपोर्ट आ गई जब ऐसा शक हुआ कि विमान की पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। इस विमान में 188 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। जेट एयरवेज ने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी 180 यात्रियों तथा चालक दल के आठ सदस्यों को विमान से उतार लिया गया। एयरलाइंस के मुताबिक, ऐसा सुरक्षा के मद्देनजर किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार सुबह बैंकॉक के लिए उड़ान जेट एयरवेज के एक विमान ने उड़ान भरी थी। जेट एयरवेज के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 9डब्ल्यू..70 का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा जाने का संदेह हुआ। जिसके बाद विमान वापस मुंबई आ गया। उड़ान का समय भी परिवर्तित किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया और इसमें सवार सभी 180 यात्रियों और आठ कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे मुंबई-बैंकॉक उड़ान संख्या 9डब्ल्यू-70 के साथ हुई। जेट एयरवेज की इंजीनियरिंग टीम और उसके अन्य कर्मियों ने विमान की जांच की। इस घटना के बाद उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हो गई। इसका समय बदलकर दोपहर 12.45 कर दिया गया। उड़ान शाम 6.25 बजे बैंकॉक पहुंचेगी। बयान में कहा गया है कि मुंबई बैंकाक उड़ान में विलंब हो गया। इस साल जेट एयरवेज के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने की यह कम से कम तीसरी घटना है।

SI News Today

Leave a Reply