Friday, March 29, 2024
featured

रात 11 बजे तक नच बलिए के सेट पर अपनी परफॉर्मेंस का इंतजार करती रहीं सोनाक्षी सिन्हा

SI News Today

सोनाक्षी सिन्हा को डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ की शूटिंग के दौरान नाराज हुई सोनाक्षी सिन्हा। सोना को शूटिंग में हो रही देर की वजह से गुस्सा आया। दरअसल वह शो पर जीनत अमान के गाने दम मारो दम पर परफॉर्म करने वाली थीं। उनकी यह परफॉर्मेंस जीनत अमान के लिए एक ट्रिब्यूट थी। सोना ने नच बलिए की टीम को पहले ही बता दिया था कि उन्हें दूसरी शूटिंग पर भी जाना है। इसके लिए उन्हें 8.30 बजे तक निकलना होगा। लेकिन शो के दूसरे पार्टिसिपेंट्स की परफॉर्मेंस के चलते सोनाक्षी को 11 बजे तक वहीं इंतजार करना पड़ा।

सोनाक्षी इससे काफी नाराज थीं। उन्होंनेन अपना गुस्सा सोशल नेटवर्किंग साइट ‘ट्विटर’ पर जाहिर किया। उन्होंने ट्विट किया, “मैं ऐसे लोगों से नफरत करती हूं जो दूसरों के समय और कमिटमेंट्स की इज्जत नहीं करते हैं। यही एक चीज है जो मेरा मूड पूरी तरह से ऑफ कर देती है।”

बता दें कि नच बलिए-8 में इस बार सोनाक्षी सिंहा जज के रूप में हैं। सेट पर सोनाक्षी खुद भी दम मारो दम गाने पर डांस करने वाली थीं। यह उनकी ओर से एक्ट्रेस जीनत अमान को ट्रिब्यूट थी। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी। उनके कोरियोग्रॉफर ने उनसे और रिहर्सल करने के लिए कहा था। वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड थीं।

नच बलिए-8 के सेट पर मौजूद एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया कि शो में ऐसा पहली बार हो रहा है कि डांस करने वाले कपल्स को बैकग्राउंड में डांस कर रहे डांसर्स से अपने मोमेंट्स मिलाने होते हैं। इसके चलते डांसर्स को अपना टेक पूरा करने में काफी समय लग जाता है। इसके अलावा, शो में इस बार की थीम बॉलीवुड थी जिसके चलते अन्य डांसर्स को शूटिंग पूरी करने में कई टेक देने पड़ रहे थे। इन सब का परिणाम यह हुआ कि सोनाक्षी का शूट खत्म होते-होते 11 बज गए।

SI News Today

Leave a Reply