Friday, March 29, 2024
featuredदिल्ली

शादी से इनकार किया तो कर दी हत्या

SI News Today

दिल्ली खिड़की एक्सटेंशन इलाके में शादी से मना करने पर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 24 साल की सोनम के भाई ने गोली मारने वालों को देख लिया था और उसने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। दूसरी ओर, ओखला में अवैध संबंध में भांजे ने मामी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। भांजे ने खुद को भी घायल कर लिया। उसका एम्स में उसका इलाज चल रहा है।  दक्षिणी जिला पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार रात 12:30 बजे खिड़की एक्सटेंशन के पंचशील विहार में रह रही सोनम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोनम के भाई अजीत ने बताया कि अन्य लोगों की मदद से वह सोमन को मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि सोनम की मनोज नाम के युवक से दोस्ती थी। मनोज उससे शादी करना चाहता था जबकि सोनम ऐसा नहीं चाहती थी। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवकों को हथियार के साथ देखे गए हैं। पुलिस ने नेबसराय के तिगड़ी से मनोज को और उसके साथी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग है जिसे हिरासत में लिया गया है।

ओखला इलाके में एक भांजे ने मामी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े आदि बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी और महिला के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस को आरोपी के कमरे से मृतक और उसकी फोटो मिली हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक महिला पति के साथ तेहखंड गांव के छुरिया मोहल्ले में पांच मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। उसका पति ट्रक पर हेल्पर है। आरोपी इसी इमारत की पांचवीं मंजिल पर पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहता है। आरोपी युवक जब बेरोजगार था तो वह अपने मामा-मामी के साथ ही रहता था। बाद में मामा ने उसे अपने एक परिचित के यहां हेल्पर की नौकरी दिलवा दी थी। अवैध संबंध का पता चलने पर मामा ने भांजे को दूसरी जगह किराए पर घर दिलवा दिया, लेकिन कुछ ही दिन बाद भांजा फिर से उसी इमारत में अपने परिवार के साथ रहने के लिए आ गया। पति के दबाव में महिला ने भांजे से दूरी बना ली। शनिवार दोपहर आरोपी भांजा महिला के घर आया और कहा कि वह उससे दूरी बनाएगी तो वह जहर खाकर जान दे देगा। महिला तब भी नहीं मानी तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चीख सुनकर महिला की बेटी वहां आ गई। उसने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस पर भांजे ने खुद को भी चाकू मार लिया।

SI News Today

Leave a Reply