Friday, April 19, 2024
featured

क्या आप जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट टीवी स्टार्स?

SI News Today

अगर आप टीवी सीरियल देखते हैं तो आपको अपने फेवरेट एक्टर्स के बारे में ढेर सारी जानकारी होंगी। आपको पता होगा कि उन्होंने कौन-कौन से टीवी सीरियल्स में काम किया है, उन सीरियल्स में उनके किरदारों का नाम क्या था और उनके आने वाले सीरियल्स कौन से हैं। मगर शायद ही आपको पता हो कि इंडियन टीवी के कई मशहूर एक्टर्स काफी पढे-लिखे भी हैं। इनमें से कई ने टीवी में काम करने की ख्वाइश के चलते अपनी पढ़ाई छोड़कर टीवी सीरियल्स में अपना करियर बनाया। हम आपको ऐसे ही टॉप 10 टीवी एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं।

1. दिव्यंका त्रिपाठी (ग्रेजुएट)-
स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से इशिता नाम से लोकप्रिय हुईं दिव्यंका त्रिपाठी ग्रेजुएट हैं और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्होंने ‘नेहरु इंस्टिट्यूट ऑफ मांउटेनिंग’ से मांउंटेनिंग का कोर्स भी किया था। इस सब के अलावा दिव्यंका राइफल शूटिंग में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। टीवी की दुनिया में इनका आना अचानक ही हुआ था।

2. सुरभि ज्योति (एम.ए.) –
टीवी सीरियल ‘कबूल है’ के दर्शकों के लिए जोया एक जाना पहचाना नाम है। जोया यानी कि सुरभी ज्योति ‘इंग्लिश’ में मास्टर्स किया हुआ है मगर एक्टिंग करने का मोह इन्हें टीवी की ओर खींच लाया।

3. जैस्मिन भसीन (एम.बी.ए.) –
जैस्मिन भसीन जी टीवी के शो ‘टशन-ए इश्क’ से लोकप्रियता हासिल की। जस्मीत ने जयपुर में हॉस्पिटैलिटी की पढाई की हुई है। इसके बाद उन्होंने एमबीए भी किया।

4. करण पटेल (ग्रेजुएट) –
करण पटेल ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद आगे की पढाई के लिए लंदन स्कूल ऑफ आर्ट्स चले गए। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। बता दें कि करण टेलिवीजन शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ से काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।

5. अनस राशिद (एम.फिल.) –
‘सूरज’ और ‘दिया और बाती हम’ जैसे पापुलर टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके एक्टर अनस राशिद भी काफी पढ़े लिखे हैं। आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि अनस ने फिलॉसफी में मास्टर की डिग्री ली हुई है। शायद तभी अनस आज अपने लाखों फैंस के दिलों में राज कर रहे हैं।

6. नमिक पॉल (ग्रेजुएट) –
नमिक जर्नलिस्ट रह चुके हैं। जर्नलिस्ट के तौर पर नमिक एनडीटीवी में काम करते थे। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका में भी पढाई की है। फिलहाल नमिक चर्चित टीवी शो ‘एक दूजे के लिए’ में नजर आ रहे हैं।

7. जैन इमाम (एमबीए) –
जैन इमाम ने अपनी स्कूली पढाई दिल्ली से की है। इन्होंने बैचलर्स इन कंप्यूटर एप्लिकेशन यानी बीसीए किया है। इसके अलावा इमाम एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है।

8. हर्शद अरोरा (बी.एससी. मैथ्स) –
टीवी सीरियल दहलीज में आईएएस की भूमिका निभाने वाले हर्शद अरोरा भी काफी पढे लिखे हैं। इनका पसंदीदा सब्जेक्ट मैथमेटिक्स रहा है। इन्होंने कई बार मैथ में टॉप किया है। साथ ही साथ एडवरटाइंग एंड पब्लिक रिलेशंस का कोर्स भी यह कर चुके हैं।

9. हर्शिता गौर (इंजीनियरिंग) –
हर्शिता ने इंजिनियरिंग की पढाई की हुई है और अपनी रियल लाइफ में इंजीनियर रही हैं। इन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस की डिग्री ली है। बता दें कि टीवी सीरियल ‘साडा हक’ में काम करके इन्हें घर-घर में लोकप्रियता मिली।

10. त्रिधा चौधरी (ग्रेजुएट) –
त्रिधा ने अपनी पढाई कोलकाता में की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन इंस्टिट्यूट ऑफ कोलकाता से माइक्रो बॉयोलाजी में किया है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘दहलीज’ में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस शो के इनके किरदार स्वधीनता को खूब पसंद किया गया।

SI News Today

Leave a Reply