Thursday, March 28, 2024
featuredदिल्ली

दिल्ली में दुनिया का दूसरा केस: डेढ़ साल के बच्चे के लिवर में चला गया 6 इंच का कीड़ा

SI News Today

दिल्ली के डॉक्टर एक 18 महीने के बच्चे को बड़े खतरे से बाहर निकालने में कामयाब रहे। इस बच्चे के लिवर में 6 इंच लंबा कीड़ा था, जिसे हाल ही में दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाल दिया। ये परजीवी कीड़े इंसानी शरीर में दूषित पानी या खाने के कारण चले जाते हैं। डॉक्टरों ने कहा अकसर ये कीड़े आंतों में पाए जाते हैं, लेकिन यह बहुत दुर्लभ मामला है, जिसमें कीड़ा बच्चे की पित्त नली से होता हुआ लिवर तक पहुंच गया। प्रोफेसर और अस्पताल के गैस्ट्रोएन्टरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.ए एस पुरी ने टीओआई से कहा कि यह शायद दुनिया का दूसरा एेसा मामला है। उन्होंने कहा, तीन साल से ऊपर के बच्चों में पहले कीड़े लीवर में पाए जाते थे।

एेसा मामला पहली बार ब्राजील में सामने आया था। डॉक्टरों ने 9 एमएम के व्यास वाले बाल एन्डोस्कोप का इस्तेमाल कर डेढ़ साल के बच्चे के लिवर से उस कीड़े को निकाल दिया था। लेकिन जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टरों के पास यह उपकरण नहीं था, इसलिए उन्होंने बड़े एन्डोस्कोप को चुना, जिसका आकार भी बड़ा था। डॉक्टरों ने कहा, हमने यह चांस इसलिए लिया, क्योंकि अगर बच्चे का समय पर इलाज नहीं होता तो वह मर सकता था। एन्डोस्कोप एक फ्लेक्सिबल ट्यूब होती है, जिस पर कैमरा लगा होता है।

शुक्रवार को हुए इस अॉपरेशन में डॉक्टरों ने इसे मुंह के जरिए बच्चे की भोजन नली में डाला और यह छोटी आंत तक चला गया। इसके बाद एक एन्डोस्कोपिक चाकू पित्त नली में डाला गया, जिसने कीड़े को बाहर निकाला। इस पूरे अॉपरेशन में 20  मिनट का समय लगा। लेकिन इससे पहले हमें काफी विचार-विमर्श करना पड़ा। एक सर्जन ने कहा कि भोजन नली, हवा की नली के एक दम बराबर में होती है, इसलिए जरा सी भी चूक घातक साबित हो सकती थी। फिलहाल डॉक्टरों से चेहरे पर मुस्कान है, क्योंकि उन्होंने कामयाबी से इस छोटे बच्चे के शरीर में से बड़े एन्डोस्कोप की मदद से कीड़े को बाहर निकाल दिया।

SI News Today

Leave a Reply