Thursday, April 25, 2024
featuredचंडीगढ़

गैस सिलेंडरों से होते रहे धमाके, एक-एक कर 15 झुग्गियां जली

SI News Today

मोहाली फेज-8बी में मंगलवार शाम शहीद ऊधम सिंह कॉलोनी में आग लग गई। आग लगने से 15 झुग्गियां जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गईं। फायर ब्रिगेड व प्राइवेट कंपनियों के 12 फायर टेंडरों की मदद से ढाई घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। इस दौरान आग बुझाते करीब पांच लोग झुलस गए। इनमें महिल, पुुरुष व बच्चे शामिल हैं। जिन्हें मौके पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई। हालांकि आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि किसी झुग्गी में खाना बना रहा हो। इस दौरान आग लग गई हो।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम पौने छह बजे झुग्गियों में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच र्गइं। साथ ही आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि झुग्ग्यिों में लोगों के गैस सिलेंडरों के ब्लास्ट होने से आग बढ़ती जा रही थी। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने काफी मुश्किल से आग को काबू किया। कुछ लोग अपने सामान को बचाने के लिए जलती आग में घुसे जा रहे थे।

जिससे फायर कर्मियों को भी काफी मुश्किल आ रही थी। पार्षद अमरीक सिंह सोमल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को हर संभव सहायता मुहैया करवाने का वादा किया। अतिरिक्त जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह ने बताया कि 15 झुग्गियां जलीं हैं। करीब 12 गाड़ियों की मदद से आग को काबू पाया है। किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
भगदड़ में कई बच्चे हुए गायब

गोदाम तक पहुंचती आग तो हो जाता काफी नुकसान
जिस जगह आग लगी थी उससे कुछ कदमों की दूरी पर एक गैस एजेंसी का गोदाम है। जिसमें बड़ी संख्या में सिलेंडर थे। अगर उस गोदाम  तक आग पहुंच जाती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। इस दौरान इलाके के लोगों ने भी फायर कर्मियों का सहयोग दिया।

बच्चे को निकालते महिला झुलसी
आग को बुझाते समय शारदा नाम की एक महिला भी आग की चपेट में आ गई। आग से उसकी बाजू जल गई। हालांकि महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उसने पूरी ताकत लगाकर बच्चे को बचा लिया।

आग से बचाते समय बच्चा घायल
आग में एक बच्चा फंस गया था। गुड्डू का यह बच्चा था। इस दौरान बच्चे के सिर पर काफी चोट आई। उनके पेरेंट्स का रो-रो कर बुरा हाला था।

भगदड़ में कई बच्चे हुए गायब
जिस समय आग लगी। उस समय कॉलोनी में पूरी तरह भगदड़ मच गई थी। कई लोगों के बच्चे भी इस दौरान ग़ुम हो गए थे। कई बच्चों का शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
बहन की की शादी के लिए जोड़ी रकम जली

बहन की की शादी के लिए जोड़ी रकम जली
शहीद ऊधम सिंह कॉलोनी में लगी आग से कई लोगों का सब कुछ उजड़ गया है। लोगों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक यह आपदा कहा से आ गई। कॉलोनी निवासी गुुड्डू ने बताया कि वह कुशीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बड़ी मेहनत कर 35 हजार रुपये जमा किए थे। लेकिन आग की वजह से उनके सारे पैसे जल गए हैं। उनकी कुछ समय बाद ही बहन की शादी थी। लेकिन इस आग के चलते अब सारा परिवार आफत में आ गया है। उन्होंने कहा कि  उनके पास आज खाने तक के पैसे नहीं रह गए है। वहीं, सिर पर छत भी नहीं है।

सबकुछ जल गया यादें रह गई
अमर और उनकी पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि उन्होंने जो कुछ भी बचाकर रखा था। वह सारा आग की भेंट चढ़ गया है। इसके अलावा बैंक खाते संबंधी दस्तावेज भी जल गए हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर इस सामान की रिकवरी कैसे होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ उनकी थोड़ी बहुत ज्वैलरी बची है।

बच्चा किताबें बचाने में लगा रहा
इस दौरान जब आग लगी हुई थी। सब तरफ भगदड़ मची हुई थी। इस दौरान पांच साल का एक बच्चा अपनी किताबें बचाने में लगा हुआ था। उसका कहना था कि अगर किताबें ही जल जाएगी तो वह स्कूल कैसे जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply