Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

DJ ने गाना नहीं बजाया तो दूल्हा हुआ गायब

SI News Today

मैनपुरी. यूपी के मैनपुरी जिले में डीजे पर पसंद का गाना नहीं बजने पर दूल्हा शादी के बीच फरार हो गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद वह दोबारा मंडप में लौटकर आया, लेकिन दूल्हे की इस हरकत से लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की का कहना है- जो एक गाने के लिए शादी के बीच भाग सकता है, वह जिंदगीभर क्या साथ देगा।

DJ पर पसंद का गाना नहीं लगने से फरार हुआ दूल्हा

– मामला मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, 12 मई 2017 को यहां रहने वाली सौम्या (बदला नाम) की शादी जिले के करहल थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल से तय हुई थी।
– बारात तय दिन पर गाजे बाजे के साथ लड़की के घर पहुंची। जयमाला का कार्यक्रम हुआ। इसी बीच दूल्हे ने डीजे वाले से ‘बेबी को बेस पसंद है’ गाना लगाने को कहा। गाना ढूंढ़ने में टाइम लग रहा था, इस दौरान दूल्हे ने डीजे वाले से गाली-गलौज शुरू कर दी।
– मामला बढ़ने पर नाराज दूल्हा (राहुल) फेरों से पहले ही कहीं चला गया, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। करीब 4-5 घंटे बाद वह मंडप में लौटकर आया, लेकिन राहुल की इस हरकत को देखते हुए सौम्या ने शादी करने से मना कर दिया।
– इसके बाद सौम्या के घरवालों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। मामला की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया, लेकिन सौम्या शादी के लिए राजी नहीं हुई। साथ ही लड़की पक्ष ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।
– एसओ राजेश मीणा का कहना है, बारात को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लड़की पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है, हालांकि लड़की अब शादी नहीं करना चाहती। मामले की जांच की जा रही है।

SI News Today

Leave a Reply