Friday, March 29, 2024
featured

इन राशियों के लोग किसी को नहीं बताते अपना दुख-दर्द

SI News Today

ज्योतिषियों का कहना है कि कुंडली को देखकर व्यक्ति के बारे में कई बाते बताई जा सकती हैं। कुंडली में बैठे ग्रहों और उनकी राशि की स्थिति को देखकर जातक के स्वभाव से लेकर चरित्र तक के बारे में बताया जा सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं उन लोगों के बारे में खास जानकारी, जो अपने दुख और गम को किसी के साथ साझा नहीं करते।

कर्क राशि- कर्क राशि के लोग अपना दर्द छिपाकर रखते हैं। कर्क राशि के लोगों के बारें में ज्योतिषियों का कहना है कि इस राशि के लोग अत्याधिक भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी से दोस्ती नहीं करते। कर्क राशि के लोगों की खूबी होती है कि ये लोग किसी को दुखी नहीं करते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि इन लोगों पर कितना भी दुख हो ये लोग हमेशा हस्ते रहते हैं। इन लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा लगाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग किसी की भी आलोचना करने में पिछे नहीं रहते। ये लोग भी कर्क राशि के लोगों की तरह अपने दिल की बात किसी को नहीं बताते। ये लोग हमेशा अपना दुख-दर्द छिपाकर रखते हैं। इन लोगों से मिलकर किसी भी बात का पता लगाना संभव नहीं होता। ये लोग अपनी निजी जिंदगी की बातें किसी को बताना पसंद नहीं करते। जब किसी काम में ये लोग असफल हो जाते हैं तो अपनी गलती मानते हैं और जब तक मेहनत करते रहे हैं तब तक ये लोग अपना आत्मविश्वास दोबारा हासिल नहीं कर लेते। इन लोगों को समझाना किसी के लिए आसान काम नहीं होता।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों का भरोसा जीतना आसान काम नहीं होता है। इन लोगों को दूसरों के साथ मिलना-जुलना काफी पसंद है। इस राशि के लोगों के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि ये लोग ना ही अपना दुख किसी के साथ साझा करते हैं और ना ही सुख। ये लोग हमेशा अपने आप से संतुष्ट रहते हैं। कोई भी बात हो ये लोग किसी दूसरे को उसका अंदाजा भी नहीं लगने देते हैं। ये लोग समझते हैं कि ये अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझा सकते हैं तो फिर किसी को बताने का कोई फायदा नहीं।

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के लोगों पर जब भी कोई संकट आता है तो ये लोग उसे गंभीरता से लेते हैं। ये लोग नहीं चाहते कि इनकी परेशानियों के बारें में किसी को पता चले। कुम्भ राशि के लोगों के बारे ज्योतिषियों का कहना है कि ये लोग अपने दुख को छिपाकर रखते हैं।

SI News Today

Leave a Reply