Friday, April 19, 2024
featuredलखनऊ

SP जनता के ह‍ित की बात करती है, BJP कन्फ्यूज करके वोट लेती है

SI News Today

लखनऊ.सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीट‍िंग की। उन्होंने कहा कि बीजेपी साम्प्रदाय‍िक पार्टी है। सपा और बीजेपी सरकार में जमीन-आसामान का फर्क है। बीजेपी गरीब जनता को कन्फ्यूज करके वोट लेती है और धोखे से सरकार बनाती है, जबक‍ि सपा हमेशा जनता के ह‍ित की बात करती है। आगे पढ़‍िए और क्या बोले अख‍िलेश यादव…
– अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। समाजवादी पार्टी का सघन सदस्यता अभियान चल रहा है। इसे और तेजी और मजबूती देनी चाहिए।
– संगठन जितना मजबूत होगा, हमारी आवाज में उतनी ही ताकत होगी। बीजेपी ने झूठ के बल पर सत्ता पाई है। बीजेपी लोागों को कन्फ्यूज करती है और धोखे से सरकार बनाती है।
– सपा ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ा। सांप्रदायिक ताकतों की जीत स्थाई नहीं रहने वाली है। समाजवादी सरकारों और सांप्रदायिक सरकारों में जमीन-आसमान का फर्क है। सपा इनके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। युवाओं को अपना भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। नौकरियां छीनी जा रही है।
– समाजवादी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों और अल्पसंख्यकों के हित में जितने काम किए हैं, उसे भाजपाई छू भी नहीं सकते हैं।
– उन्होंने कहा क‍ि जनता भी कहती है क‍ि अखिलेश यादव ने जो कहा, वही किया। सभी चुनावी वादे पूरे किए। बीजेपी फरेब के सहारे राजकाज भी चलाना चाहती है। ये तानाशाही सरकार चला रहे हैं, जबक‍ि सपा हमेशा जनता की बात करती है।
– अखिलेश यादव की इस मीट‍िंग में मुरादाबाद, फैजाबाद, अलीगढ़, बाराबंकी, मेरठ, मुजफ्फरनगर के जिलों के नेता शाम‍िल थे। इसमें अहमद हसन, बलराम यादव, राजेंद्र चैधरी, नरेश उत्तम पटेल, अरविन्द सिंह गोप, डॉ. मधु गुप्ता, एसआरएस यादव, असीम यादव, विनोद सिंह उर्फ पंडित स‍िंह, नईमुल हसन, अनूप गुप्ता सहित मौलाना इकबाल कादरी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

SI News Today

Leave a Reply