Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

कांग्रेस MLA पर जबरन वसूली का केस दर्ज

SI News Today

महाराष्ट्र में विधायक नीतीश राणे पर जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया है। नीतीश राणे कांग्रेसी नेता नारायण राणे के बेटे हैं। नीतीश के साथ-साथ उनके दो और साथियों पर शिकायत दर्ज की है। नीतीश पर यह शिकायत जूहू के एक रेस्टोरेंट मालिक ने दर्ज करवाई थी। नीतीश के अलावा जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ उनके नाम मोईन शेख और मोहम्मद अंसारी है। दोनों 36 साल के हैं। दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

SI News Today

Leave a Reply