Friday, March 29, 2024
featured

घर के दरवाजे के सामने कभी नहीं सोना चाहिए

SI News Today

जानकारों का कहना है कि घर बनाते समय वास्तुशास्त्र की बातों का ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि वास्तुशास्त्र की बातें मानकर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। ठीक इसी तरह से चीन में फेंग शुई विद्या पर भरोसा किया जाता है। कहा जाता है कि चीन की ये विद्या भारत की विद्या वास्तुशास्त्र के जैसी ही है। फेंग शुई विद्या और वास्तुशास्त्र में कई समानताएं और हैं और कई भिन्नताएं हैं। दोनों विद्याओं का उद्देश्य मानव जीवन में खुशहाली लाना है। देश के कई लोग चीन की फेंग शुई विद्या पर भी भरोसा करते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास जानकारी, जिसको अपनाकर आप अपने जीवन में कई बदलाव ला सकते हैं।

जानकारों के अनुसार दरवाजे की तरफ सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए। इसे काफी नुकसानदेह बताया गया है। दरवाजे की ओर सिर करके सोने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। फेंग शुई विद्या के अनुसार दरवाजे की ओर सिर करके सोने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। अगर आपको ऑफिस में कहीं ऐसी जगह पर बैठना पड़ता है जहां दरवाजा है तो आपकोअपने पीछे कांच लगवा लेना चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना आत्मविश्वास खो देता है तो उसे अपने ऑफिस की सीट के पीछे पहाड़ों की तस्वीर टांगनी चाहिए। तस्वीर लगाने के बाद आपका आत्मविश्वास वापस आ जाएगा। वहीं अगर कोई खुली खिड़की की ओर बैठता है तो भी व्यक्ति के आत्मविश्वास के लिए अशुभ माना जाता है। जानकारों का कहना है कि खुली खिड़की की ओर बैठने से सकारात्मक ऊर्जा जाती है और समस्याएं आती है।

अगर किसी के घर में सुख-समृद्धि की कमी है तो व्यक्ति को अपने घर के बाहर घोड़े की नाल टांगनी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे ये पूर्वी या दक्षिण दिशा में नहीं टांगना चाहिए। कहा जाता है कि घोड़े के नाल के आकार को जमीन में रखा फायदेमंद होता है।

कभी भी खाली दिवार की तरफ मुंह करके नहीं बैठना चाहिए। खाली दिवार की ओर मुंह करके बैठने से व्यक्ति को अकेलापन महसूस कराता है। खाली दिवार की ओर मुंह करके बैठन से नकारात्मक घटनाएं दिखने लगती हैं। यही कारण है कि व्यक्ति कई बार अपने आप को तनाव में महसूस करता है। इसे काफी अशुभ माना जाता है।

SI News Today

Leave a Reply