Friday, April 19, 2024
featured

टीवी स्टार रोहित बख्शी को डेट कर चुकी हैं आशका गोराडिया

SI News Today

आशका गोराडिया नच बलिए में अपने पार्टनर ब्रेंट गोबले के साथ नजर आईं थीं। ये जोड़ी नच बलिए से एलीमिनेट हो चुकी है लेकिन खबरों के अनुसार वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में दोबारा एंट्री करने वाली है। आशका ने अपना करियर सोनी टीवी के शो “अचानक 37 साल बाद” से शुरू किया था। कुसुम में कुमुद की भूमिका अदा करने के बाद ये टीवी एक्ट्रेस काफी पॉपुलर हो गई थीं। आशका ने बिग बॉस 6 में भी बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था। ये एक्ट्रेस नागिन और बालवीर में भी नजर आ चुकी हैं। आशका ने कुछ दिनों पहले ही ब्रेंट के साथ अपनी शादी के बारे में सबको बताया था।

ब्रेंट अमेरिकी वेपन इंस्ट्रक्टर हैं और आशका सार्वजनिक तौर पर कई बार उनकी तारीफ कर चुकी हैं। आशका ने ब्रेंट के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी है। हांलाकि ये पहली बार नहीं है जब आशका किसी रिलेशनशिप में है दरअसल वो इससे पहले 10 साल तक रोहित बख्शी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। 10 साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रोहित के साथ ब्रेकअप को लेकर कई बातें सामने आ चुकी हैं । बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार दरअसल दोनों में शादी को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल आशका जल्द से जल्द शादी करना चाहती थीं। दोनों के बीच पहले इस बात पर सहमति भी बनी थी लेकिन धीरे धीरे इस बात को टाइम बीतता गया और रोहित ने शादी नहीं की। ब्रेकअप के वक्त रोहित की उम्र करीब 40 साल थी। लंबे समय तक खुद को इग्नोर किए जाने पर वह नाराज हो गईं और उन्होंने रोहित से रिश्ता तोड़ लिया।

हालांकि बाद में एक हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में आशका ने रोहित की काफी तारीफ थी और कहा था “रोहित एक बेहद अच्छे इंसान हैं। मैंनें उनसे काफी कुछ सीखा है। उन्होंनें मेरी जिंदगी में काफी कुछ अच्छा छोड़ा है और यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि वो मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं।”रोहित भी एक टीवी स्टार हैं वो “कहीं तो होगा” में नजर आए थे। रोहित हाल ही में स्टार प्लस के शो सिया के राम में भगवान शिव की भूमिका में नजर आए थे।

SI News Today

Leave a Reply