Friday, March 29, 2024
featured

हाथ पर लाल धागा बांधना होता है शुभ, होते कई लाभ

SI News Today

घरों में पूजा-पाठ के बाद हाथ पर लाल रंग का धागा बंधते हैं। इसके बारें में लोगों की अलग-अलग राय होती है। कई लोग इसे भगवान का आशिर्वाद मानते हैं तो वहीं कई लोग इसे ऐसे ही बांधे रखते हैं। लेकिन ज्योतिषियों की माने तो लाल रंग का धागा बहुत ही शुभ होता है। इसे हाथ पर बांधने से हमारी मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों में धागे को शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि लाल रंग का धागा हाथ पर बंधे होने के कारण शनि देवता भी खुश होते हैं।

हमारे धर्मग्रंथों में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनि देव के बारे में कहा गया है कि शनि देवता व्यक्ति को उसके क्रमों का फल जरुर देते हैं। जब किसी व्यक्ति पर साढ़ेसाती चली रही है तो उसे उसके बुरे क्रमों का फल मिलता है। ज्योतिषियों का कहना है कि शनिवार को व्यक्ति को अपनी लंबाई की मौली खरीदकर आम के हरे पत्ते से लपेटना चाहिए। लपेटने के बाद इसे पानी में बहा देना चाहिए। पानी में बहाने से पहले मनोकामना को मन में याद करना ना भूले।

साथ ही जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो पीपल के पेड़ पर जलार्पण करें। जलार्पण करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। बताया जाता है कि ऐसा करने से शनि देवता खुश होते हैं। पेड़ का तना छूकर उसे नमन करें और पीपल की सात परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन से हर तरह की परेशानी खत्म हो जाती है।

ज्योतिषियों के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की जॉब नहीं लग रही तो उसे शनिवार के दिन बिना नमक का खाना खाना चाहिए। शनिवार का व्रत करने से जीवन में सुख शांति आती है। शनि देव के खुश होने से आर्थिक संपन्नता आती है। शनि का व्रत जीवन में कई परेशानियों का खत्म कर सकता है।

SI News Today

Leave a Reply