Thursday, March 28, 2024
featuredदुनिया

डेढ़ महीने पहले महिला को कब्रिस्तान में दफनाया था, अब घर के बाहर बैग में मिली बॉडी

SI News Today

कोल्लाम में एक महिला की करीब 1.5 महीने पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी बॉडी को थालावूर के चर्च के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। रविवार को महिला की लाश उसके घर के पास एक बैग में भरी हुई मिली है। 88 साल की कुंजैल की बॉडी उसके पैतृक घर के पास मिली है। महिला की बॉडी गायब होने का पता रविवार को चला। कुछ लोगों को इस बात का शक हुआ था कि महिला की कब्र को खोला गया है। चर्च के अधिकारियों ने जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तब पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसके बाद महिला की बॉडी को ढूढा गया तो बॉडी महिला के पैतृक घर के बाहर मिली।

गौरतलब है कि हाल ही में यूपी के चंदौली में डीएम के आदेश के बाद 12 दिन बाद एक कब्र से नाबालिग लड़की के शव को बाहर निकाला गया। दरअसल, 24 अप्रैल को लड़की की संदिग्ध परिस्थि‍तियों में जलकर मौत हो गई थी। आनन-फानन में उसके शव को दफना दिया गया था। परिजनों का आरोप था कि मकान मालिक और एक किराएदार ने उनकी बेटी से रेप के बाद हत्या की और चेहरे को केमिकल से जला दिया।

मृतका के पिता ने बताया कि 24 अप्रैल को रोज की तरह वह स्टेशन पर चने बेचने चला गया। पत्नी भी किसी काम से घर से चली गई। इसी दौरान मौका पाकर मकान मालिक और एक अन्य किराएदार ने बेटी के साथ रेप किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया। शाम को जब मैं स्टेशन से घर लौटा तो बेटी का शव नग्न अवस्था में घर में पड़ा हुआ था। यह देखते ही मैं और मेरी पत्नी बदहवास हो गए। मकान मालिक ने पार्षद के साथ मिलकर बेटी का शव कब्रिस्तान में दफना दिया। घटना के दो दिन बाद हम लोगों को आशंका हुई की बेटी के साथ रेप हुआ है और उसकी हत्या की गई है।

SI News Today

Leave a Reply