Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेश

मोदी के पदचिह्नों पर झारखंड सीएम रघुवर दास, दूरदर्शन-रेडियो पर करेंगे मन की बात

SI News Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तर्ज पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी ‘सीएम की बात’ के जरिए जनता से रू-ब-रू होंगे। ‘सीएम की बात’ कार्यक्रम के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी से पहले दौर की बात मुख्यमंत्री ने कर ली है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस कार्यक्रम को शुरु कर देंगे। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सातों दिन चौबीस घंटे दूरदर्शन प्रसारण शुरू होने के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू के झारखंड दौरे के दौरान इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री रघुवर दास की बातचीत हुई थी। इसके बाद दूरदर्शन के उच्चाधिकारियों और सीएम कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भी बात हुई।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने राज्य में सातों दिन 24 घंटे दूरदर्शन और आकाशवाणी प्रसारण की घोषणा की है। राज्य में जल्द ही यह शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद दूरदर्शन पर झारखंड सरकार द्वारा कई कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। सीएमओ के मुताबिक इसकी अभी कोई तिथि तय नहीं हुई है। भविष्य में इस तरह की योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। हालांकि, इससे पहले दूरदर्शन और आकशवाणी के साथ एमओयू किया जाएगा।

प्रदेश में सातों दिन और चौबीसो घंटे कार्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी जोरो से चल रही है। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही ‘सीएम की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। हालांकि, सीएम रघुवर दास के कार्यक्रम के लिए अभी दूरदर्शन और आकाशवाणी से शुरुआती बातचीत ही हुई है। दूरदर्शन के सातो दिन, चौबीस घंटे प्रसारण शुरू होने के बाद दूसरी कई प्रक्रियाएं भी होनी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के पहले साल में आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ शुरू की थी। गांधी जयंती के अगले ही दिन यानी 3 अक्टूबर 2014 को ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड ब्रॉडकास्ट हुआ था। पीएम मोदी अबतक मन की बात एपिसोड में कई मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं। यह कार्यक्र हर रविवार को 12 बजे प्रसारित किया जाता है।

SI News Today

Leave a Reply