Friday, March 29, 2024
featuredदिल्ली

कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में दिव्यांगों का हुआ सम्मान

SI News Today

दिनांक 21-05-2017 को उन्नत भारत द्वारा नयी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में शारीरिक रूप से अक्षम यानी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांग शक्ति सम्मान का आयोजन किया। समारोह में वैसे दिव्यांगों का सम्मान किया गया जो अपने कार्यों से समाज के अन्य दिव्यांगों तथा शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बनें। बाबु जगजीवन राम राष्ट्रीय प्रतिष्ठान की मदद से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, उन्नत भारत के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, बाबु जगजीवन राम राष्ट्रीय प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष श्री मति स्वाति कुमार और कोषाध्यक्ष श्री संजय निर्मल, पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी, विकलांगता अधिकार के मुख्य आयुक्त डॉ. संजय कान्त प्रसाद एवं भाजपा नेता संदीप दुबे, नेत्रम से डॉ अंचल गुप्ता, ट्री फॉर लाइफ के कविता अशोक और स्वामी विशालानंद जी उपस्थित थे।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री श्री विजय सांपला ने सरकार के द्वारा दिव्यांगों के लिए किये कार्यों की जानकारी दी, इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक मिश्र ने बताया की कार्यक्रम का उदेश्य दिव्यांगो को अच्छे कार्यों से लगातार जुड़े रहने की प्रेरणा मिले। इसके लिए लगातार इस तरह के आयोजन उन्नत भारत द्वारा किया जाएगा।

बता दें कि इस समारोह में सम्मानित हुए दिव्यांगो में शिक्षिका दर्शाना, विकलांग सहारा समिति के कपिल अग्रवाल एवं सोनू भोला, बैंक में कार्यरत एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग में रजत पदक विजेता पूजा अग्रवाल, सामाजिक संस्था के लिए रिंकू वर्मा, नमिता भल्ला, नरिन्दर अग्रवाल, नृत्य में प्रमोद, और खेल के क्षेत्र से रवि चौहान, अंशुल, जोगिन्दर सिंह को दिया गयाI कार्यक्रम में सहभागिता अखिलेश कुमार, रिमझिम श्रीवास्तव, सत्तन शर्मा, अम्बुज कुमार, नज़फ़ अहमद एवं अन्य ने दी।

SI News Today

Leave a Reply