Thursday, March 28, 2024
featured

नाखून पर सफेद निशान है तो देते हैं इस बात का संकेत

SI News Today

कई बार देखा जाता है कि हमारे हाथों के नाखूनों पर सफेद निशान पड़ जाते हैं। नाखूनों पर निशान देखने की इस विद्या को ऑनिकोमैंसी कहते हैं। इस विद्या से व्यक्ति के नाखूनों का आकार, रंग और उन पर बने निशानों को देखकर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि अगर किसी के हाथ के नाखूनों पर सफेद रंग के निशान हैं तो उस व्यक्ति को बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में सफलता पाता है।

अगर किसी व्यक्ति की तर्जनी अंगुली के नाखून पर सफेद निशान दिखने लगता है तो माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में कोई नया दोस्त आने वाला है। नए दोस्त के अलावा व्यक्ति की शादी भी हो सकती है।

अगर आपके अंगूठे पर सफेद निशान है तो कोई आपको तोहफा देने की सोच रहा है। अगर एक से ज्यादा सफेद रंग के निशान हैं तो आपको कई तोहफे मिल सकते हैं। वहीं अगर आपके नाखून पर बना निशान सफेद से नीला हो जाता है तो आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने वाला है।

हाथ की कनिष्ठिका अंगुली के नाखून पर अगर सफेद रंग का दाग आ जाए तो माना जाता है कि व्यक्ति को यात्रा करनी पड़ सकती है।

जानकारों का कहना है कि अगर किसी की अनामिका अंगुली के नाखून पर सफेद निशान को बहुत लकी माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे में व्यक्ति को कोई नया प्यार मिलने वाला है। अगर किसी व्यक्ति को पैसे की कोई समस्या है तो वो दूर होने वाली है।

अगर किसी के मध्यमा अंगुली के नाखून पर कोई सफेद दाग है दिखता है तो इसका अर्थ होता है कि आपसे कोई व्यक्ति गुपचुप तरीके से दुश्मनी मोल ले लेता है। ये निशान बनने के बाद व्यक्ति को सोच समझकर बोलने की सलाह दी जाती है।

बता दें नाखूनों पर सफेद रंग के निशान शुभ माने जाते हैं तो वहीं अगर नाखूनों पर काले रंग के निशान आ जाते हैं तो इस बहुत ही अशुभ माना जाता है।

वहीं नाखूनों पर बने सफेद निशानों के बारें जर्मनी के लोगों में एक हैरान करने वाली अवधारणा बनी हुई हैं। जर्मनी के लोगों का मानना है कि नाखून पर जितने सफेद निशान हैं व्यक्ति के जीवन के उतने ही साल बाकी रह गए हैं।

नाखूनों पर निशानों के बारें में कुछ मान्यताएं भी हैं जैसे की जिसके नाखूनों पर जितने निशाने होते हैं वो लोग दिन में उतनी ही बार झूठ बोल सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply