Friday, March 29, 2024
featured

प्रियंका चोपड़ा को पहनाई सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंगेजमेंट ‘रिंग’

SI News Today

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को एक रिंग देते हुए शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। प्रियंका ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। बेशक ये खबर चौकाने वाली है लेकिन आपको ज्यादा सोच में पड़ने की जरूरत नहीं है दरअसल प्रियंका और सिद्धार्थ ने एक साथ एक ज्वेलरी विज्ञापन किया है जिसमें सिद्धार्थ प्रियंका को प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। अभी तक दोनों ने एक साथ फिल्मों में  काम नहीं किया है और हो सकता है वीडीयो में दोनों के बीच  की केमेस्ट्री देखने के बाद फैंस इनके एक साथ फिल्म में आने की उम्मीद करने लगे।

वीडियो में सिद्धार्थ ने न केवल प्रियंका को प्रपोज किया बल्कि वो हां कर दे इसके लिए सारे प्रयास भी किए। दरअसल प्रियंका ने सिद्धार्थ से कुछ सवाल पूछे और सिद्धार्थ ने भी उनके बखूबी जवाब दिए। सिद्धार्थ ने हमेशा एक साथ बने रहने, जिम्मेदारी और मजबूत रिश्ता देने का वादा भी किया और एक हीरे की अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया। सिद्धार्थ और प्रियंका का ये वीडिओ पिछले कुछ समय से लगातार वायरल हो रहा था। अब सिद्धार्थ ने एक ट्वीट कर इस रहस्य से पर्दा उठाया है। सिद्धार्थ ने वीडिओ पोस्ट करते हुए एक हैशटैग के साथ लिखा है “आखिरकार रहस्य खुल गया है” और कैप्शन दिया है ये वो है जो उन्हें हुआ था

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने अभी किसी प्रोजेक्ट में काम करने से मना किया है। उन्होंने मुंबई में बताया था कि वो अभी सिर्फ एक सिंगिग प्रोजेक्ट में काम करेगीं। प्रियंका की हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म बेवॉच आने वाली होने वाली है। जिसमें वो हॉलीवुड अभिनेता रॉक ड्वेन जॉनसन के साथ दिखेगीं। वहीं सिद्धार्थ की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म “बार-बार देखो” में दिखे थे, जिसमें उन्होंने जय वर्मा का किरदार निभाया था। 2017 में सिद्धार्थ आशिकी 3, रिलोडेड में नजर आएगें।

SI News Today

Leave a Reply