Thursday, April 18, 2024
featuredदिल्ली

यौन शोषण के आरोप में धरे गए संजय सिंह के पीए और एक आप समर्थक

SI News Today

दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता से हुई कथित छेड़छाड़ के मामले में पार्टी नेता संजय सिंह के निजी सहायक और एक पार्टी समर्थक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर पुलिस थाने में पिछले महीने एक शिकायत दर्ज कराई थी और कानूनी राय लेने के बाद मामला दर्ज किया गया। दो अप्रैल को तिलक नगर में चौखंडी चौक के समीप एक रैली के दौरान महिला ने सिंह को कथित तौर पर थप्पड़ मारा। हालांकि जब पुलिस वहां पहुंची तो कोई नहीं मिला। महिला कार्यकर्ता ने दावा कि उसे पार्टी में एमसीडी चुनाव के टिकट वितरण में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने नहीं दिया गया और उसने सिंह के निजी सहायक और एक आप समर्थक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसे प्रताड़ित किया गया है।

बता दें इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ उनके साले की पत्नी ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला बीते साल सितंबर महीने का है। महिला ने कहा था कि विधायक ने उन्‍हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। उनके खिलाफ धारा 506 और 509 के तहत जामिया नगर थाने में रिपेार्ट दर्ज की गई थी। आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में खान को पार्टी से 3 मई को निलंबित किया गया था।

इसके अलावा बीते साल नवंबर महीने में भी आम आदमी पार्टी(आप) के दो नेताओं पर रेप के आरोप लग चुके हैं। आप विधायक राखी बिड़लान के पिता और एक अन्‍य नेता पर टिकट दिलाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा थे। आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत में भूपेंद्र बिड़लान और रामप्रताप गोयल का नाम लिया था। महिला ने रोहिणी इलाके में रेप होने की बात कही है। रोहिणी साउथ थाने में धारा 376डी और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

SI News Today

Leave a Reply