Tuesday, April 16, 2024
featured

प्र‍ियंका चोपड़ा ने बताया क‍ि रनवीर स‍िंह की कौन सी बात है उन्‍हें बेहद पसंद

SI News Today

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं। ​प्रियंका अपनी इस फिल्म के चलते इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। वो कई अमेरिकी टीवी शो में जा रही हैं और ‘बेवॉच’ के प्रमोशन के सिलसिले में इंटरव्यू दे रही हैं। ​​प्रियंका हाल ही में ‘लाइव विथ केली एंड रयान’ शो पर अपनी हॉलिवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ जल्‍द ही रिलीज होनेवाली है। शो के होस्ट केली ने प्रियंका से पूछा कि उनके फेवरेट को-स्टार कौन हैं। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि रणवीर सिंह उनके पसंदीदा भारतीय को-स्टार हैं। प्रियंका ने बताया कि रणवीर सिंह उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उनका रिबेलियस अंदाज बहुत पसंद है। प्रियंका से पूछा गया कि उनका फेवरेट कोस्‍टार कौन है? तो उन्‍होंने कहा कि उन्हें अपने सह-कलाकार और दोस्त रणवीर सिंह का ‘बागी तेवर’ पसंद हैं।

गौरलतब है कि प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गुंडे’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। प्रियंका ‘बेवॉच’ के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरआत कर रही हैं। यह फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। फिल्म के सफल होने को लेकर प्रियका आश्वस्त नजर आ रही हैं। ‘बेवॉच’ 90 के दशक में इसी नाम से बने टीवी सीरियल का फिल्मी रीमेक है। प्रियंका ने अपने एक बयान में बताया था कि वो फिल्‍म में निगेटिव किरदार निभा रही हैं। उन्‍होंने बताया फिल्म में वो विक्‍टोरिया नामक एक बुरी और चालाक लड़की का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका का कहना है कि उन्‍हें इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया। प्रियंका इस फिल्‍म में काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं, सेथ गॉर्डोन के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ‘बेवॉच’ पैरामाउंट पिचर्स के बैनर तले बनी है। फिल्‍म में उनके अलावा ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रान जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।अंतरराष्ट्रीय सुपर स्टार अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रख रही हैं। जिसमें संजय लीला भंसाली, परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह जैसे बड़े नाम मेहमानों की लिस्ट में शामिल है।हालांकि ‘बेवॉच’ के प्रमोशन और ‘क्वांटिको सीजन 3’ की तैयारी में व्यस्त होने की वजह से वह खुद इस स्पेशल स्क्रीनिंग को होस्ट नहीं कर पाएंगी। प्रियंका की अनुपस्थिति में उनकी मां मधु चोपड़ा फिल्म ‘बेवॉच’ की स्क्रीनिंग करेंगी।

SI News Today

Leave a Reply