Friday, March 29, 2024
featured

‘बिन कुछ कहे’ में जल्द ही बिकिनी सीन करती नजर आएगीं एवरेस्ट की ‘अंजली’

SI News Today

स्टार प्लस के शो एवरेस्ट के दर्शकों के बीच मशहूर हुई शमाता अंचन जल्द ही टीवी की दुनिया में इतिहास रचने वाली हैं। दरअसल शमाता जी टीवी के शो ‘बिन कुछ कहे’ में एक बिकिनी सीन करने वाली हैं। इस शो में शमाता माइरा कोहली का किरदार निभा रही हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले जी टीवी के ही शो ‘पिया अलबेला’ में अक्षय म्हात्रे न्यूड सीन देते नजर आए थे। हाल ही में इस शो के प्रोमो जारी हुए थे। मिस मालिनी की एक रिपोर्ट के अनुसार शमाता जल्द ही शो में बिकिनी अवतार में नजर आएगीं। लोग कभी कभी ही छोटे पर्दे पर एक्ट्रेसेस के बोल्ड अवतारों को देख पाते  हैं और शमाता का कैरेक्टर की डिमांड पर किया गया ये फैसला सराहनीय है।

शमाता खुद को इस सीन को करने के लिए इन दिनों अपनी बॉडी पर काम कर रही हैं। शमाता स्टार प्लस के शो एवरेस्ट में अंजली के किरदार से दर्शकों के बीच मशहूर हुईं थीं और वो पैंटालूंस फेमिना मिस इंडिया 2102 की फाइनलिस्ट रही थीं। शमाता हॉलीवुड की फिल्म हार्टबीट्स में भी कैमियो रोल में नजर आईं थीं। एवरेस्ट के निर्माता मशहूर बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवरीकर थे। एवरेस्ट में भी शमाता चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आईं थीं।

शमाता ने इस शो में एक ऐसी लड़की की भूमिका अदा की थी जो एवरेस्ट पर चढना चाहती है लेकिन उसके पिता उसका बिल्कुल भी समर्थन नहीं करते थे। इसका कारण दरअसल बेटे और बेटिओं के बीच करने भेदभाव करने  की मानिसिकता थी। शमाता अपनी असली जिंदगी में भी लैंगिक असमानता के खिलाफ काफी मुखर रही हैं और उन्होंने भोपाल में हुई एक वॉकेथन में भी  भाग लिया था। शमाता इस समय ‘बिन कुछ कहे’ में नजर आ रही हैं।

शमाता इस शो में एक पत्रकार माइरा कोहली की भूमिका में हैं। शमाता शो में  समीर अरोड़ा के अपोजिट नजर आ रहे हैं। दोनों को अलग लुक में दिखाने के लिए शो के निर्माताओं ने अमेरिका से एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर को बुलाया था। ‘बिन कुछ कहे’ का पहला एपिसोड 6 फरवरी को प्रसारित हुआ था। ये शो 3 बहनों की कहानी है जो कि एक बिखरे हुए परिवार में रहती हैं।

SI News Today

Leave a Reply