Friday, April 19, 2024
featuredदेश

भारतीय महिला उजमा पाकिस्तान से पहुंची भारत

SI News Today

भारतीय महिला उजमा इस्लामाबाद हाईकोर्ट की इजाजत के बाद भारत वापस लौट गई हैं। उजमा ने आरोप लगाया था कि उनकी एक पाकिस्तानी से जबरन शादी करवाई गई थी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उजमा को भारत यात्रा करने की इजाजत बुधवार को दे दी थी। उजमा ने आरोप लगाया था कि एक पाकिस्तानी शख्स ने बंदूक की नोक पर उनसे शादी की थी।

इसके बाद उजमा ने भारतीय उच्चायोग की शरण ली थी और फिर यह मामला इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया। उजमा ने भारत वापस लौटने के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उसे भारत वापस जाने की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि वह उजमा को वाघा बॉर्डर तक सुरक्षा मुहैया कराए। कोर्ट में उजमा को उसके असली इमिग्रेशन दस्तावेज लौटा दिए, जिसे मंगलवार को उसके पति ताहिर ने कोर्ट में जमा कराए थे।

पाकिस्तान में एक व्यक्ति से शादी करने को मजबूर की गई एक भारतीय महिला आज देश लौट आई है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने महिला की याचिका पर पुलिस को उसे सुरक्षित वाघा सीमा तक पहुंचाने का आदेश दिया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उजमा को ‘भारत की बेटी’ बताते हुए उसकी घर वापसी का स्वागत किया। सुषमा ने ट्वीट किया, आपको जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, उसका मुझे दुख है।’’

नई दिल्ली की रहने वाली उजमा इस माह की शुरूआत में पाकिस्तान गई थी। उसने ताहिर अली पर आरोप लगाया कि उसने तीन मई को पाकिस्तान में उसके साथ जबरन शादी की थी। उजमा ताहिर से मलेशिया में कई बार मिली थी और उससे प्रेम करती थी। उजमा ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में 13 मई को याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि उसे तत्काल घर लौटने की इजाजत दी जाए क्योंकि पहले विवाह से उसकी बेटी है जो भारत में है और थेलेसीमिया से पीड़ित है।

अदालत ने उजमा को उसके आव्रजन संबंधी दस्तावेज भी लौटा दिए जो उसके मुताबिक अली ने उससे ले लिए थे। अली ने अदालत के आदेश पर ये दस्तावेज जमा करवा दिए थे। उजमा ने आरोप लगाया था कि ताहिर ने बंदूक की नोक पर उसे विवाह करने को मजबूर किया। उसके बाद से वह इस्लामाबाद में भारतीय मिशन में रह रही थी।

SI News Today

Leave a Reply