Saturday, April 20, 2024
featured

नच बलिए 8 में डांस परफॉर्मेंस के दौरान फट गई जज टेरेस लुईस की पैंट

SI News Today

नच बलिए 8 के जज टेरेस लुईस शो के सेट पर एक अजीब स्थिति का शिकार हो गए हैं। दरअसल टेरेस शो में स्टेज पर डांस कर रहे थे। डांस करते वक्त उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि वो जो डांस कर रहे हैं वो उनके पैंट के अनूकूल नहीं है। टेरेस ने 180 डिग्री पर घूम जाने वाला एक डांस मूव किया तभी उनकी पैंट क्रॉच एरिया पास फट गई। उस समय स्टेज पर टेरेस के साथ सोनाक्षी भी थीं।

इस घटना के बाद सोनाक्षी और उनके साथ के अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। घटना के तुरंत बाद ही कंटेस्टेंट और कोरियो ग्राफर आ गए और उन्होंने एक जैकेट दिया जिससे टेरेस ने खुद को ढका। टेरेस ने तुरंत ही स्टेज भी छोड़ दिया। टेरेस ,सोनाक्षी और निर्देशक मोहित सूरी इस शो के जज हैं। शो के निर्माताओं ने ये तय किया है कि इस हफ्ते शो से कोई एलीमिनेशन नहीं होगा। आश्का गरोडिया- ब्रेंट गोबले और सिद्धार्थ- तृप्ति की जोड़ी शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री की है। अगला एलीमिनेशन अब अगले हफ्ते होगा।

टेरेंस लुईस कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में जज की भूमिका में दिखे थे। टेरेंस लुईस अपनी एक कोरियोग्राफी कंपनी चलाते हैं जिसका नाम टेरेंस लुईस कंटेम्परेरी डांस कंपनी है। उन्होंने नाच, लगान और झंकार बीट्स जैसी फिल्मों के लिए बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 में भी टेरेंस ने बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था।

जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। ये इस शो का 8वां सीजन है। शो में सोनाक्षी सिन्हा, मोहित सूरी और टेरेंस लुईस जज की भूमिका में है । शो के पहले सीजन को सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर ने जीता था। शो का ये सीजन 2 अप्रैल से शुरु हुआ था। शो में कुल 10 जोड़ियां थीं। मोनालिसा-विक्रांत सिंह, प्रीतम सिंह-अमनजोत, ऊत्कर्षा नाइक-मनोज वर्मा शो से बाहर हो चुकेगें। ऊत्कर्षा नाइक- मनोज वर्मा शो से बाहर होने वाली पहली जोड़ी थे।

SI News Today

Leave a Reply